नयी दिल्ली। कम काम के साथ ज्यादा कमाई भला कौन नहीं करना चाहेगा। मगर इसके लिए आपको सही मौका मिलना जरूरी है। यदि आप सही जगह काम कर रहे हैं तो ऐसा संभव है। देश की सबसे बड़ी बीमा और सरकारी कंपनी एलआईसी ऐसा ही मौका ऑफर करती है, जिसमें आप रोज सिर्फ 4 घंटे काम करके भी 70000 रु तक कमा सकते हैं। ये काम कोई भी 12वीं कक्षा पास व्यक्ति कर सकता है। एलआईसी लोगों को अपना एजेंट बनने का मौका देती है। एजेंट बनने पर आपको कमीशन मिलती है।
जितनी मेहनत उतना पैसा
एक सैलेरी वाली नौकरी में ऐसा होता है कि आप चाहे कम करें या ज्यादा महीने के आखिर में आपको तय वेतन ही मिलेगा। मगर एलआईसी का एजेंट बन कर सबसे बड़ा फायदा यह है कि अगर आप ज्यादा मेहनत करते हैं तो ज्यादा कमाएंगे भी। यहां 70000 रु की बात कर रहे हैं, मगर असल में यहां कमाई की कोई सीमा नहीं है। ये पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना समय देते हैं।
कैसे तय होती है कमीशन
आपको कितनी कमीशन मिलेगी यह इस बात पर तय होगा कि पॉलिसी कौन सी है। यानी अलग-अलग पॉलिसी के आधार पर कम-ज्यादा कमीशन मिलेगी। टीवी9 भारतवर्ष की रिपोर्ट के अनुसार एक महिला एजेंट बताती हैं कि आप अपने मन मुताबिक चुने हुए घंटों में काम कर सकते हैं। वे खुद सिर्फ 4-5 घंटे काम करती हैं और हर महीने उनकी कमीशन 70-75 हजार रु होती है।
जितना चाहे उतना कमाएं
यहां कोई फिक्स सैलेरी नहीं है, बल्कि एक खुला मैदान है। आप जितना चाहें उतना कमा सकते हैं। बताते चलें कि आप जितने पुराने एलआईसी एजेंट होंगे आपकी इनकम उतनी अधिक होगी। असल में पुरानी बिकी पॉलिसी से आपको सबसे ज्यादा पैसा मिलेगा। जबकि पॉलिसी के रिन्युअल से भी आपको पैसा मिलेगा, जिससे आपकी इनकम और बढ़ेगी।
लाखों में है कमाई
एलआईसी के बहुत से एजेंट हर महीने लाखों रु तक कमाते हैं। यदि कोई 20 साल के लिए पॉलिसी ले और बतौर प्रीमियम सालाना 10,000 रु दे तो एंडोमेंट पॉलिसी में आपको 1.35 लाख रु और मनीबैक पॉलिसी में 1.43 लाख रु की रकम मिलेगी। ध्यान रहे कि ये एक ग्राहक को पॉलिसी बेचने पर होने वाली कमाई होगी। इसी तरह आप जितने अधिक ग्राहक बना सकें उतनी ज्यादा कमाई होगी।
जितनी किस्त उतनी कमीशन
ग्राहक जितनी बार पॉलिसी के लिए प्रीमियम देगा आपको उतनी अधिक कमीशन मिलेगी। यानी आपको केवल एक बार ही पॉलिसी बेचनी है मगर कमीशन आपको हर प्रीमियम पर मिलेगा। जहां तक कमीशन का सवाल है तो एंडोमेंट पॉलिसी पर प्रीमियम का 35 फीसदी और मनीबैक में 25 फीसदी तक कमीशन दी जाती है। दूसरी अहम चीज होती है पॉलिसी की अवधि। पॉलिसी की अवधि जितनी लंबी होगी, उतने समय तक आपको कमीशन मिलेगी। तो यदि आप बेरोजगार हैं या अपनी कम सैलेरी से परेशान हैं तो एलआईसी का एजेंट बन कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। ये काम पार्ट टाइम भी किया जा सकता है। इसलिए यदि आप फुल टाइम नहीं दे सकते तो पार्ट टाइम में काम करके पैसा बना सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications