BCCI : पिछले 5 वर्षों में बीसीसीआई ने आयकर विभाग को लगभग 4 हजार 300 करोड़ रु आयकर का भुगतान किया है। मंगलवार 8 अगस्त 2023 को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में आयकर में करीब 4,298.12 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। वित्त वर्ष 2021-22 में बीसीसीआई ने 1 हजार 159 करोड़ रुपये के इनकम टैक्स का भुगतान किया है, जो पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में 37 प्रतिशत ज्यादा है।

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने पिछले 5 वर्षों में फाइल आईटीआर के आधार पर बीसीसीआई द्वारा दिए गए इनकम टैक्स और उसकी आय एवं व्यय का विवरण पेश किया।
आंकड़ों के मुताबिक, बीसीसीआई ने वित्त वर्ष 2020-21 में इनकम टैक्स के तौर पर 844.92 करोड़ रुपये का भुगतान किया जो 2019-20 में दिए गए 882.29 करोड़ रु के इनकम टैक्स से कम है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में बीसीसीआई ने इनकम टैक्स के रूप में 815.08 करोड़ रु का भुगतान किया, जबकि वित्त वर्ष 2017-18 में उसने 596.63 करोड़ रु का भुगतान किया था।
बीसीसीआई ने वित्त वर्ष 2021-22 में 7 हजार 606 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया, जबकि उसका खर्च करीब 3 हजार 64 करोड़ रुपये था। वित्त वर्ष 2020-21 में उसकी आय 4 हजार 735 करोड़ रुपये थी और व्यय 3 हजार 80 करोड़ रुपये था।
यह भी पढ़ें : केवल 1 रुपये में करें आगरा से जयपुर और इंदौर से भोपाल का सफर, जानिए कैसे
सांसद अनिल देसाई ने सवाल पूछे थे कि बीसीसीआई ने ग्लोबल स्तर पर दूसरी सबसे अमीर खेल संस्था है, और यदि हां, तो क्या पिछले 5 सालों में बीसीसीआई की आय और व्यय का विवरण दिया जा सकता है? वही, दूसरा सवाल यह पूछा था कि क्या बीसीसीआई ने पिछले 5 सालों के दौरान कोई इनकम टैक्स का भुगतान क्या है अगर हां, तो क्या विवरण स्पष्ट किया जा सकता है?
केंद्रीय राज्य मंत्री ने अनिल देसाई के सवाल के लिखित जवाब में यह भी कहा है कि सरकार ग्लोबल स्तर पर खेल निकायों से संबंधित आंकड़े नहीं रखती है।
यह भी पढ़ें : Business Idea : साबुन बनाने का बिजनेस कराएगा जबरदस्त कमाई, ऐसे करें शुरू
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
