नई दिल्ली, अगस्त 6। शेयर बाजार में धैर्य की बहुत अहमियत है। यदि आप लंबे समय तक धैर्य रख सकें तो अधिकतम चांस होंगे कि आपको अच्छा प्रोफिट हो। असल में शेयर बाजार ऐसी जगह नहीं है कि जहां 2-4 दिन में पैसा दोगुना हो जाए। कुछ शेयर ऐसा कर सकते हैं, मगर इसकी कोई गारंटी नहीं और ऐसा बहुत दुर्लभ मामलों में होता है। इसीलिए धैर्य यहां बहुत अहम है। 3-5 साल के लिए यदि आप पैसा लगा रहे हैं तो अच्छा रिटर्न मिले। करना आपको यह है कि अच्छी कंपनी चुनें और शेयर खरीद कर धैर्य रखें। समय समय पर शेयर की स्थिति चेक करते रहें। यहां हम आपको एक ऐसे ही शेयर की जानकारी देंगे, जो 5 सालों में निवेशकों का पैसा तीन गुना कर चुका है।
बाटा इंडिया
हम बात करने जा रहे हैं बाटा इंडिया के शेयर की। बाटा इंडिया का शेयर बीते 5 सालों की अवधि में काफी तगड़ा रिटर्न देने वाला शेयर साबित हुआ है। ये स्टॉक बीएसई पर 11 अगस्त 2017 को 635.5 रु पर था, जबकि बीते शुक्रवार को यह 1901 रु पर बंद हुआ। इस शेयर ने इस दौरान 199 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हासिल की है। इससे निवेशकों के 2 लाख रु करीब 6 करोड़ रु बन गए।
कितना रहा 52 हफ्तों का शिखर
बाटा इंडिया का 52 हफ्तों का शिखर 2262 रु और निचला स्तर 1592.1 रु रहा है। इसकी मार्केट कैपिटल 24,440.80 करोड़ रु है। बाटा इंडिया ने मार्च 2022 में समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर पर 1090.00 प्रतिशत या 54.5 रुपये प्रति शेयर के लाभांश का ऐलान किया है। 25,440.80 करोड़ रुपये की मार्केट कैप के साथ, बाटा इंडिया लिमिटेड एक लार्ज कैप कंपनी है जो देश के कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी इंडस्ट्री को सर्विस प्रोवाइड है। बाटा शू ऑर्गनाइजेशन के एक डिवीजन के रूप में, बाटा इंडिया भारत में सबसे बड़ा फुटवियर रिटेलर और निर्माता है। वैल्यू रिसर्च के अनुसार, बाटा इंडिया एक कर्ज मुक्त कंपनी है।
आगे दे सकता है फायदा
एक्सपर्ट का मानना है कि शॉर्ट-टर्म ट्रेडर्स अगले 1-3 महीनों के लिए बाटा इंडिया को खरीद सकते हैं। इसके लिए 2,262 रुपये का संभावित लक्ष्य है। इस स्टॉक को अभी या गिरावट पर खरीदा जा सकता है। ये बीएसई पर 16 नवंबर 2021 के 2261.65 रुपये के उच्च स्तर पर गया था, मगर जानकारों के अनुसार ये आने वाले समय में इस स्तर को पार कर जाएगा।
कैसा रहा मुनाफा
बाटा इंडिया ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त चौथी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में दो गुना से अधिक 62.96 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की। इसके मुनाफे को मजबूत बिक्री में मदद मिली। बाटा इंडिया ने एक साल पहले की जनवरी-मार्च तिमाही में 29.47 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। तिमाही के दौरान इसकी इनकम 12.77 प्रतिशत बढ़ कर 665.24 करोड़ रुपये हो गयी, जबकि कंपनी की इनकम पिछले साल की इसी तिमाही में 589.90 करोड़ रुपये रही थी।
खोले नये फ्रेंचाइजी स्टोर
बाटा ने 22 नए फ्रैंचाइज़ स्टोर खोले हैं, जिनकी कुल संख्या 300 से अधिक है। इसने वितरण चैनलों के माध्यम से अपनी उपलब्धता का विस्तार किया है, जो 1,000 से अधिक शहरों में जारी है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications