Tata Technologies IPO: पिछले सप्ताह सभी श्रेणियों के निवेशकों से आईपीओ को शानदार प्रतिक्रिया मिलने के बाद, अब सभी की निगाहें टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयर आवंटन पर होंगी। उम्मीद है कि कंपनी आज यानी 28 नवंबर आईपीओ शेयरों के आवंटन के आधार को अंतिम रूप दे देगी।
टाटा टेक्नोलॉजीज कंपनी टाटा मोटर्स की सहायक कंपनी है। आईपीओ में रिकॉर्ड पैसा आने के बाद आज टाटा मोटर्स का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ सुबह 11 बजे 690 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। शेयर के रेट में 16 रुपये से ज्यादा की तेजी है। आज अभी तक टाटा मोटर्स के शेयर ने जहां 674.25 रुपये का लो स्तर बनाया है, वहीं 691.00 रुपये का हाई का स्तर बनाया है। यह हाई का स्तर कंपनी के शेयर का आज एक साल का उच्चतम स्तर भी है।

पिछले 19 वर्षों से अधिक समय में टाटा समूह के पहले आईपीओ को 22-24 नवंबर के दौरान 69.4 गुना सब्सक्राइब किया गया था। जिसमें निवेशकों ने 4.5 करोड़ शेयरों की पेशकश के मुकाबले 312.65 करोड़ इक्विटी शेयर खरीद के लिए बोल लगाई है। कुल मिलाकर तीन दिनों में 1.56 लाख करोड़ रुपये के शेयरों के लिए बोली लगाई है।
वैश्विक इंजीनियरिंग सेवा कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने सार्वजनिक निर्गम के माध्यम से 500 रुपये प्रति शेयर, ऊपरी मूल्य बैंड पर 3,042.51 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे। आईपीओ में केवल प्रमोटर टाटा मोटर्स, और निवेशक अल्फा टीसी होल्डिंग्स और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड I की तरफ बिक्री की पेशकश शामिल है। ऑफर के लिए प्राइस बैंड 475 रुपये से लेकर 500 रुपये प्रति शेयर है।
ऐसे चेक कर सकते हैं टाटा टेक्नोलॉजीज के शेयरों का आवंटन
निवेशक आसान चरणों का पालन करके बीएसई वेबसाइट या आईपीओ रजिस्ट्रार के पोर्टल (लिंक इनटाइम इंडिया) पर शेयर आवंटन स्थिति की जांच कर सकते हैं।
बीएसई की वेबसाइट पर
- निवेशकों को ड्रॉपडाउन में 'इक्विटी' और 'इश्यू नाम' (टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड) का चयन करना होगा,
- या तो 'आवेदन संख्या' या 'पैन नंबर' दर्ज करें
- 'मैं रोबोट नहीं हूं' बॉक्स को चेक करें और अंत में 'सर्च बटन' पर क्लिक करें।
आईपीओ रजिस्ट्रार पोर्टल पर
- ड्रॉपडाउन में 'टाटा टेक्नोलॉजीज लिमिटेड - आईपीओ' चुनें,
- तदनुसार 'पैन नंबर', या 'एप्लिकेशन नंबर', या 'डीपी क्लाइंट आईडी' दर्ज करें।
- अंत में 'सर्च' बटन पर क्लिक करें
इक्विटी शेयरों को 29 नवंबर तक सफल निवेशकों के डीमैट खातों में जमा किए जाने की उम्मीद है। ये अस्थायी तारीख हैं, जिनमें बदलाव हो सकता है।
टाटा टेक्नोलॉजीज आईपीओ शेयरों को ग्रे मार्केट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। दरअसल, पिछले कुछ सत्रों में प्रीमियम में करीब 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इस वक्त ग्रे मार्केट में शेयर 500 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य से 80 प्रतिशत प्रीमियम पर उपलब्ध थे। ग्रे मार्केट एक अनौपचारिक मंच है, जहां लिस्टिंग तक आईपीओ शेयर खरीदे और बेचे जा सकते हैं। वित्तीय मोर्चे पर, पुणे स्थित उत्पाद विकास और डिजिटल समाधान कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज ने वित्त वर्ष 2011-वित्त वर्ष 23 के दौरान 36 प्रतिशत की सीएजीआर पर राजस्व वृद्धि दर्ज की है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
