Basilic Fly Studio IPO की शानदार शुरूआत, 179 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट

Basilic Fly Studio के शेयर की मार्केट में शानदार एंट्री हुई है। बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो का शेयर एनएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर 271 रु पर लिस्ट हुआ। यह शेयर आईपीओ मूल्य 97 रु के मुकाबले खुलने पर करीब 179 फीसदी उछल गया।

बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो का आईपीओ 1 सितंबर 2023 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला और 5 सितंबर 2023 तक खुला था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑफर को 286.61 गुना ओवर सब्सक्राइब किया गया, जिसमें 50 लाख 96 हजार शेयरों के इश्यू साइज के मुकाबले 146.06 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां थीं।

basilic-fly-studio

अगर हम कंपनी के इश्यू के लिए प्राइस बैंड की बात करें तो फिर यह प्रति शेयर 92-97 रु था। वही, अगर हम इसके कुल इश्यू साइज की बात करें तो फिर इसके कुल इश्यू साइज 66 करोड़ 35 लाख रु या 68 लाख 40 हजार शेयर था। पब्लिक इश्यू में 60.53 करोड़ रु तक के 62,40,000 शेयरों का फ्रेश इश्यू का प्रस्ताव शामिल था और कुल 5 करोड़ 83 लाख रुपये तक के 6,000,00 शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव शामिल था।

विजुअल इफेक्ट्स (वीएफएक्स) स्टूडियो ऑपरेटर फंड का इस्तेमाल हैदराबाद और सलेम में एक सुविधा स्थापित करने के लिए करेगा। इसके साथ ही चेन्नई और पुणे में मौजूदा सुविधाओं में बुनियादी ढांचे को जोड़ देगा।

कंपनी के बारे में

बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो एक चेन्नई की वीएफएक्स स्टूडियो है। इसकी यूके और कनाडा में सब्सिडियरिज भी हैं। बेसिलिक फ्लाई स्टूडियो टीवी, वेब सीरीज, मूवीज को वीएफएक्स सेवाएं उपलब्ध कराती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसका कंसालिडेटेड रेवेन्यू फाइनेंशियल ईयर 2023 में वार्षिक आधार पर 25 करोड़ 29 लाख रु से बढ़कर 78 करोड़ 95 लाख रु पर पहुंच गया। वही, अगर हम कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट की बात करें तो वार्षिक आधार पर यह 90.10 लाख रु से बढ़कर फाइनेंशियल ईयर 2023 में 27.74 करोड़ रु पर पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+