नई दिल्ली। बर्कलेज ने अपनी एक रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर अच्छा अनुमान जताया है। बर्कलेज ने अपने अनुमान में कहा है कि वित्तीय वर्ष 22 में भारत की अर्थव्यवस्था उम्मीद से तेज यानी करीब 8.5 फीसदी की गति से बढ़ेगी। इससे पहले बर्कलेज ने यह अनुमान 7 फीसदी का जताया था। रिसर्च रिपोर्ट में कहा गया है कि देश की अर्थव्यवस्था अब तेजी से साामान्य हो रही है। बर्कलेज का कहना है कि भारत में महामारी का ग्राफ अब फ्लैट हो रहा है।

भारत में इस वक्त महामारी के करीब 90 लाख से ज्यादा केस हो चुके हैं। संख्या के लिहाज से यह दूसरा देश है। इससे ज्यादा केस अब केवल अमेरिका में ही हैं। हालांकि भारत में सितंबर के मध्य के बाद से रोज मरीजों की संख्या तेजी से घट रही है। बर्कलेज ने इसके चलते अनुमान लगाया है कि भारत में इससे भारत में अर्थव्यवस्था में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे।
भारत जहां दुनिया का सबसे कठिन लॉकडाउन लगाया गया था, फिर इसे धीरे धीरे खोला गया। जैसे ही लॉकडाउन खोला गया कारोबारी गतिविधियां तेजी से शुरू हुई हैं। इसका उदाहरण हीरो मोटोकार्प और टाइटन जैसी कंपनियां हैं।
ये है मूडीज का अनुमान
ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने वित्त वर्ष 2021 के लिए भारत की जीडीपी का अनुमान सुधारा है। मूडीज ने वित्त वर्ष 2021 के लिए भारत के जीडीपी के आकलन को सुधारते हुए माइनस 10.6 फीसदी ग्रोथ का अनुमान लगाया है। वहीं सितंबर में इसने भारतीय अर्थव्यवस्था में -11.5 फीसदी गिरावट का अनुमान जताया था।
ये है गोल्डमैन साक्स का अनुमान
गोल्डमैन साक्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अगले वित्त वर्ष यानी 2021-22 में जीडीपी में 13 फीसदी का सुधार दिख सकता है। इससे पहले सितंबर में गोल्डमैन साक्स ने कहा कि था अगले वित्त वर्ष में भारत की GDP में 10.9 फीसदी की तेजी से सुधार सकती है। रेटिंग एजेंसी गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि अगले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से ग्रोथ करेगी।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
