आईपीओ का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आईपीओ के जरिए कमाई करने का शौक रखते है तो आपको जल्द ही बढ़िया मौका मिलने वाला है।
नई दिल्ली: आईपीओ का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आईपीओ के जरिए कमाई करने का शौक रखते है तो आपको जल्द ही बढ़िया मौका मिलने वाला है। इन दिनों बाजार में आईपीओ की जैसे मानों बहार है। हर हफ्ते एक-दो आईपीओ आ ही जा रहा है। तो अगर आप भी पैसा लगा कर कमाने का एक और सुनहरा मौका खोज रहे है तो हमारी ये खबर जरुर पढ़ें।

आईपीओ का प्राइस बैंड 498-500 रुपए
रेस्टोरेंट चेन बारबेक्यू नेशन का आईपीओ 24 मार्च को खुल रहा है। ये आईपीओ 26 मार्च को बंद होगा। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 498-500 रुपए तय किया है। कंपनी के इस आईपीओ इश्यू में 180 करोड़ रुपए का फ्रेश इश्यू है। जबकि 54,57,470 इक्विटी शेयर ऑफर फॉर सेल के जरिए जारी किए जा रहे हैं। कंपनी के प्रमोटर सायाजी हाउसकीपिंग सर्विस, अज़हर धनानी, सादिया धनानी, सानया धनानी, तमारा, आजव इनवेस्टमेंट ट्रस्ट और मेनू प्राइवेट लिमिटेड ऑफर फॉर सेल में अपने शेयर बेचने वाले हैं।
2008 में खुला था पहला बारबेक्यू नेशन रेस्तरां
बारबेक्यू नेशन के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होंगे। आईआईएफएल सिक्योरिटीज, एक्सिस कैपिटल, एम्बिट कैपिटल और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स कंपनी के इश्यू के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं। कंपनी ने अपना पहला बारबेक्यू नेशन रेस्तरां 2008 में खोला था। कंपनी देशभर के 77 शहरों में अब तक 147 रेस्तरां खोल चुकी है। दिसंबर 2020 तक तीन देशों में 6 आउटलेट्स थे।
कंपनी का रेवेन्यू 850 करोड़ रुपए के आसपास
बारबेक्यू नेशन के सीईओ के मुताबिक कंपनी दिग्गज कैजुअल डाइनिंग रेस्टोरेंट चेन है। 77 शहरों में कंपनी के 147 रेस्टोरेंट हैं। वहीं उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के बाद डिलीवरी बिजनेस बढ़ा है। पहले डिलीवरी से 3 फीसदी बिजनेस आता था। अब डिलीवरी से 15 फीसदी बिजनेस आता है। आईपीओ के बाद नए स्टोर खोलना शुरू करेंगे। कंपनी अपना नया प्रोडक्ट बारबेक्यू इन बॉक्स लॉन्च किया है। ऑनलाइन सेल्स पर कंपनी का फोकस है। इस साल कंपनी का रेवेन्यू 850 करोड़ रुपए के आसपास रहा।
More From GoodReturns

अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?

GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित

ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान

चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग

आज खुले 3 बड़े IPO: Indo-MIM, Xtranet और Lohia Corp में निवेश का मौका, जानें क्या है सही रणनीति

Russia ने 6 महीने में बेच दिया 44 टन सोना! रूस क्यों घटा रहा है अपना Gold Reserve?

मुंबई बारिश अलर्ट: बैंकिंग ठप होने पर पैसे की किल्लत से कैसे बचें? जानें स्मार्ट तरीके

LIC AGM 2026: डिविडेंड और बोनस पर बड़ा फैसला, निवेशकों के लिए क्या है खास?

Donald Trump की रणनीति से क्यों डरा Share Market? पढ़िए Sharad Kohli का Analysis



Click it and Unblock the Notifications