बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अगर पेंडिंग है तो जल्द निपटा लें वर्ना अगले हफ्ते इसे लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है।
नई दिल्ली: बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम अगर पेंडिंग है तो जल्द निपटा लें वर्ना अगले हफ्ते इसे लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा सकता है। दरअसल अगले सप्ताह बैंक लगातार 4 दिन तक बंद रहेंगे, इसलिए बेहतर यही होगा कि बैंक से जुड़ा अपना काम आप पहले ही निपटा लें। बैंकों के मेगा मर्जर के खिलाफ बैंक यूनियनों के हड़ताल तथा त्योहारों की वजह से बैंक बंद रहेंगे। आगामी सप्ताह बैंक हड़ताल और बैंक की अन्य छुट्टियों के कारण बैंकिंग शाखाएं केवल तीन दिनों के लिए ही खुली रह सकती हैं। दरअसल अगले हफ्ते बैंक 4 दिनों तक बंद रहने वाले हैं।

ये हैं मांगे
उनकी मांगों में 10 पीएसयू बैंकों के प्रस्तावित विलय को रोकना, आईडीबीआई बैंक का निजीकरण, बैंकिंग सुधारों का रोलबैक, बेड लोन की वसूली और जमा पर ब्याज दर में वृद्धि शामिल है.
बैंक 4 दिन बंद रहेंगे
बैंककर्मियों द्वारा अगर हड़ताल की जाती है तो इस महीने के आखिर में 3 तीन की छुट्टी हो जाएगी। इस महीने के आखिर में 3 तीन की छुट्टी हो जाएगी। 25 मार्च को गुड्डी पड़वा की वजह से कई राज्यों की बैंक ब्रांच बंद रहेंगी। बेंगलुरु, चेन्नै, हैदराबाद, मुंबई तथा नागपुर जैसे शहरों में बैंक 25 मार्च को स्प्रिंग फेस्टिवल की वजह से बंद रहेंगे। इसके अलावा कई राज्यों में तेलुगु नया साल भी सेलिब्रेट होगा जिस वजह से उन इलाकों के बैंक की छुट्टी रहेगी। 27 मार्च को हड़ताल होने, 28 मार्च को चौथा शनिवार होने और 29 मार्च को रविवार की वजह से बैंक की छुट्टियां रहेंगी।
2 बार इस साल पहले भी हो चुकी है बैंक हड़ताल
मार्च में अगर बैंक कर्मचारी हड़ताल करते हैं तो इस साल यह तीसरा मौका होगा जब बैंकों की हड़ताल हुई है। इससे पहले 8 जनवरी को भारत बंद के दौरान बैंक यूनियनों मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया था। इसके बाद 31 जनवरी और 1 फरवरी को हड़ताल रही।
पिछले साल अगस्त में की थी विलय की घोषणा
बता दें कि सरकार ने पिछले साल अगस्त में सार्वजनिक क्षेत्र के 10 बैंकों का चार बैंकों में विलय करने का निर्णय किया था। यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय पंजाब नेशनल बैंक में होना है। इस विलय के बाद पीएनबी इस साल एक अप्रैल से भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक बन जाएगा। इसके अलावा सिंडिकेट बैंक का केनरा बैंक और इलाहबाद बैंक का इंडियन बैंक के साथ विलय होना है। इसी प्रकार आंध्रा बैंक तथा कॉरपोरेशन बैंक का यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ विलय होगा।
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
