कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में वैसे तो लॉकडाउन है फिर भी बैंक खुल रहे हैं। देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच बुधवार को वित्त वर्ष 2020-21 की शुरुआत हो गई।
नई दिल्ली: कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में वैसे तो लॉकडाउन है फिर भी बैंक खुल रहे हैं। देश में जारी 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच बुधवार को वित्त वर्ष 2020-21 की शुरुआत हो गई। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं की श्रेणी में आने के चलते बैंक और एटीएम पूरी तरह से खुले हुए हैं। हालांकि कोरोना वायरस के खतरे के कारण कुछ बैंकों नें सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए अपने कर्मचारियों के काम के घंटे कम कर दिए हैं। फिर भी, अगर आप अपने किसी जरूरी काम से बैंक या एटीएम जा रहे हैं तो यह जानना बहुत जरूरी है कि अप्रैल महीने में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे, ताकि परेशानी से बचा जा सके।
अप्रैल में कुल 14 दिन बंद रहेंगे सभी बैंक
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अप्रैल में पूरे 14 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें अवकाश भी शामिल हैं। इन 14 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इस दौरान खाताधारकों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई भी कार्य शेष है तो उसे समय पर पूरा कर लीजिए। बता दें अधिकतर बैंकों ने ढेर सार अपनी सेवाएं मोबाइल फोन पर दे रही हैं। आईसीआईसीआई तो ये सुविधा व्हाट्सएप पर दे रहा है। आइए देखें अप्रैल 2020 में बैंक किस वजह से बंद रहेंगे।
आइए जानते हैं अप्रैल में किस दिन बंद रहेंगे बैंक
1 अप्रैल 2020 को सभी राज्य में वार्षिक क्लोजिंग।
2 अप्रैल 2020 अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, दहरादून, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, शिमला में राम नवमी।
5 अप्रैल 2020 सभी राज्य में रविवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
6 अप्रैल 2020 अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, बंगलूरू, चंडीगढ़, चेन्नई, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची में महावीर जयंती के कारण बैंक बंद।
10 अप्रैल 2020 को ऐजवल, बेलापुर, भोपाल, बंगलूरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, दहरादून, हैदराबाद, गैंगटॉक, कानपुर, इम्फाल, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, पणजी, रायपुर, रांची, शिलॉन्ग, तिरुवनंतपुरम में गुड फ्राइडे के कारण बैंक बंद।
11 अप्रैल 2020सभी राज्य में दूसरा शनिवार कारण बैंक बंद।
12 अप्रैल 2020सभी राज्य में रविवार कारण बैंक बंद।
13 अप्रैल 2020अगरताला, गुवाहाटी, इम्फाल, जम्मू, श्रीनगर में बिजु फेस्टिवल, बैसाखी, बोहाग बिहू के कारण बैंक बंद।
14 अप्रैल 2020 अगरताला, अहमदाबाद, बेलापुर, बंगलूरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, दहरादून, गैंगटॉक, हैदराबाद, गुवाहाटी, जम्मू, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना, पणजी, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम डॉक्टर बाबासाहेब अंबेडकर जयंती, बंगाली नव वर्ष, तमिल नव वर्ष, बोहाग बिहू के कारण कारण बैंक बंद।
15 अप्रैल 2020 गुवाहाटी, शिमला बोहाग बिहू, हिमाचल डे कारण बैंक बंद।
19 अप्रैल 2020 सभी राज्य में रविवार कारण बैंक बंद।
20 अप्रैल 2020 अगरताला गरिया पूजा कारण बैंक बंद।
25 अप्रैल 2020 सभी राज्य चौथा शनिवार के कारण बैंक बंद।
25 अप्रैल 2020 सभी राज्य रविवार के कारण बैंक बंद।
कई बैंकों का हुआ विलय
जानकारी दें कि साल 2017 में देश में सार्वजनिक क्षेत्र के कुल 27 बैंक थे, जो अब घटकर 12 रह गए हैं। इनमें छह विलय वाले बैंक और छह स्वतंत्र बैंक हैं। इनमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक 'ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स' और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में हो गया है। वहीं, सिंडिकेट बैंक का विलय केनरा बैंक में कर दिया गया है। इंडियन बैंक का विलय इलाहाबाद बैंक में हो गया है।
More From GoodReturns

Godrej Consumer Q1 Results: आज नतीजों के साथ डिविडेंड का धमाका? निवेशकों की नजरें इन 3 ट्रिगर्स पर

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

ITR रिफंड का पैसा आना शुरू: क्या आपके खाते में आया? तुरंत चेक करें ये 3 जरूरी चीजें

सरकारी बॉन्ड नीलामी: FD से बेहतर रिटर्न या जोखिम? जानें निवेश का सही तरीका

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

TRAI का नया फरमान: अब रिचार्ज प्लान्स में नहीं छिपेगी कोई जानकारी, Jio-Airtel को देना होगा पूरा ब्यौरा

EPFO ब्याज क्रेडिट: पासबुक में पैसा नहीं दिख रहा? घबराएं नहीं, तुरंत चेक करें ये जरूरी अपडेट

बाजार में उथल-पुथल: 0-90 दिन से 3 साल तक निवेश का सही गणित क्या है?

Airtel Unlimited 5G का सच: 300GB की लिमिट और हॉटस्पॉट का क्या है पंगा? रिचार्ज से पहले ये जरूर देखें

NSE का नया CAS सिस्टम: आज से बदल गया क्लोजिंग का तरीका, ट्रेडर्स के लिए जरूरी गाइड

बैंक निफ्टी एक्सपायरी: आज 13 अगस्त को इन लेवल्स पर रखें नजर, OI और IV का खेल समझें



Click it and Unblock the Notifications