नई दिल्ली, अप्रैल 11। देश इतना बड़ा है कि इसमें कहीं न कहीं कोई न कोई छुट्टी बनी ही रहती है। इस लिहाज से आज से शुरू हुआ हफ्ता बैंक कर्मचारियों के लिए काफी अच्छा है। इस हफ्ते में बैंक कुल मिलाकर 4 दिन बंद रहेंगे। लेकिन ऐसा नहीं है कि इन चार दिनों की छुट्टी एक साथ पूरे देश के बैंकों में रहेगी। यह छुट्टी राज्यों के हिसाब से अलग अलग है। लेकिन इसमें कुछ छुट्टियां कामन भी हैं। ऐसे में अगर बैंक कर्मी अगर कहीं घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहें तो आराम से बना सकते हैं। लेकिन वहीं दूसरी ओर आम आदमी को अगर इस हफ्ते बैंकों से काम है, तो उनको जल्द से जल्द निपटा लेना चाहिए, नहीं तो बैंकों की छुट्टियां चालू हो जाएंगी।
आइये जानते हैं कि किस किस दिन हैं बैंकों में अवकाश।
इन दिनों बंद रहेंगे देश में बैंक
आरबीआई की साइट के अनुसार अप्रैल 2022 में 14 से 17 अप्रैल तक महावीर जयंती, बैसाखी, बिहू, गुड फ्राइडे जैसे त्योहारों के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इसलिए इन मौकों पर देश के कई हिस्सों में बैंक लगातार 4 दिन बंद हो सकते हैं। ऐसे में जरूरी बैंक ग्राहक छुट्टियों की लिस्ट चैक करके ही बैंक जाने का कार्यक्रम बनाएं।
केवल 3 दिन खुलेंगे बैंक
इस हफ्ते पूरे देश में सोमवार से लेकर बुधवार तक यानी 3 दिन लगातार बैंक खुलेंगे। इसके बाद गुरुवार से लगातार 4 दिन तक आपके इलाके में बैंक बंद रह सकते हैं। इन 4 में से 1 दिन की छुट्टी तो रविवार की होगी, जो पूरे देश में रहती है। बाकी 3 दिन की छुट्टी पर्व विशेष के चलते रह सकती है।
ये हैं राज्यों के हिसाब से बैंक की छुट्टियों की लिस्ट
14 अप्रैल 2022 को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/महावीर जयंती/बैसाखी/वैसाखी/तमिल न्यू ईयर डे/चेराओबा/बीजू फेस्टिवल/बोहाग बिहू मनाया जाएगा। इसके चलते शिलॉन्ग व शिमला को छोड़कर पूरे देश के हर हिस्से में बैंक बंद रहेंगे। वहीं 15 अप्रैल 2022 को गुड फ्राइडे/बंगाली न्यू ईयर डे (नबाबर्षा)/हिमाचल डे/विशू/बोहाग बिहू है। इस मौके पर जयपुर, जम्मू, श्रीनगर को छोड़कर पूरे देश के बाकी सभी हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे। 16 अप्रैल 2022 को बोहाग बिहू है, इसलिए गुवाहाटी में बैंक बंद हैं। वहीं 17 अप्रैल 2022 को बैंकों में रविवार का अवकाश रहेगा।
अप्रैल 2022 के बाकी बैंक हॉलीडे
- 21 अप्रैल : गारिया पूजा (अगरतला में बैंक बंद)
- 23 अप्रैल : माह का चौथा शनिवार
- 24 अप्रैल : रविवार
- 29 अप्रैल : शब ए कादर/जमात उल विदा (जम्मू, श्रीनगर में बैंक बंद)
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
