नई दिल्ली, मई 24। बैंकिंग शेयरों में निवेश करने वाले ओपन-एंडेड इक्विटी फंड को बैंकिंग फंड के नाम से जाना जाता है। कुछ स्पेशल सेक्टर के फंड होते हैं जो केवल बैंकिंग इंडस्ट्री में निवेश करते हैं। बेस्ट सेक्टोरल बैंकिंग फंड इक्विटी म्यूचुअल फंड हैं, जो मुख्य रूप से भारतीय बैंकों की इक्विटी और इक्विटी-लिंक्ड सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं। जब बैंकिंग सेक्टर अच्छा प्रदर्शन कर रहा हो, तो इन फंड्स में निवेश करना चाहिए। क्योंकि ऐसे समय ये तगड़ा रिटर्न दे सकते हैं। इन फंडों में निवेश करने से आप बेस्ट प्रदर्शन करने वाले बैंकिंग शेयरों के पोर्टफोलियो में निवेश कर सकते हैं। बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर को देश के विकास में अहम माना जाता है। इसलिए यहां निवेश करना काफी अच्छा है। अब जानते हैं ऐसे बेस्ट 5 बैंकिंग म्यूचुअल फंड्स के बारे में, जिन्होंने सिर्फ एक साल में निवेशकों का पैसा डबल तक किया है।
आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड
आदित्य बिड़ला सन लाइफ बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड ने पिछले साल से अब तक करीब 96 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी निवेशकों का पैसा लगभग एक साल में ही डबल हो गया। इस फंड की शुरुआत से इसने सालाना 19.23% का वार्षिक रिटर्न जनरेट किया है। फंड के पास जो 5 टॉप शेयर हैं, उनमें आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक लिमिटेड और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।
एसबीआई बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड
इस फंड को वैल्यू रिसर्च से 5 स्टार रेटिंग मिली है। इस फंड का पिछले एक साल का रिटर्न 87.4 फीसदी रहा है। इसके पास जो टॉप 5 शेयर हैं, उनमें एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, एक्सिस बैंक लिमिटेड, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड शामिल हैं। फंड में कम से कम एसआईपी राशि 500 रुपये है। फंड का 5 साल का सालाना रिटर्न 19.95% रहा है।
इनवेस्को इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज फंड
इनवेस्को इंडिया फाइनेंशियल सर्विसेज फंड का 1 साल का रिटर्न 80.05 प्रतिशत रहा है। इस फंड ने अपनी शुरुआत के बाद से औसतन सालाना 15.16 प्रतिशत का जोरदार रिटर्न दिया है। देखा जाए तो हर पांच साल में इस फंड ने निवेशों की पूंजी को दोगुना कर दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 5 साल तक इसमें 10000 रु मासिक एसआईपी की हो तो उसकी निवेश राशि रिटर्न 8.84 लाख रुपये होगा। वैल्यू रिसर्च से फंड को 4 स्टार रेटिंग मिली है।
सुंदरम फाइनेंशियल सर्विसेज अपॉर्च्युनिटीज फंड
सुंदरम फाइनेंशियल सर्विसेज अपॉर्चुनिटीज फंड का पिछले एक साल का रिटर्न 84.51 फीसदी रहा है। इसने अपनी शुरुआत के बाद से प्रति वर्ष औसतन 13.92 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसके पास जो बड़े शेयर हैं, उनमें एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड, एक्सिस बैंक लिमिटेड और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं। इस फंड में न्यूनतम एसआईपी 100 रुपये की जा सकती है।
टाटा बैंकिंग और फिन सर्विसेज
टाटा बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड ने पिछले एक साल 75.22 फीसदी का रिटर्न दिया है। इसने अपनी शुरुआत के बाद से सालाना 20.06 प्रतिशत का औसत रिटर्न दिया है। हर पांच साल में इस फंड ने भी निवेश की गई पूंजी को दोगुना कर दिया है। फंड के पास टॉप 5 होल्डिंग्स वाले शेयरों में एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड, एक्सिस बैंक लिमिटेड, और कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड शामिल हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications