पूर्व शराब कारोबारी विजय माल्या पर एक और मुसीबत आ गई। जी हां भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या की फ्रांसीसी द्वीप पर 17 बेडरूम की हवेली सड़ रही है।
नई दिल्ली: पूर्व शराब कारोबारी विजय माल्या पर एक और मुसीबत आ गई। जी हां भगोड़े उद्योगपति विजय माल्या की फ्रांसीसी द्वीप पर 17 बेडरूम की हवेली सड़ रही है। कतर नेशनल बैंक ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा है कि विजय माल्या की फ्रांसीसी द्वीप इले सैंट मारगुएराइट पर 1.3-हेक्टेयर की प्रॉपर्टी लंबे समय से खाली पड़ी है और वो इसे नीलाम करने की इजाजत चाहते हैं। बता दें कि माल्या ने यह मैंशन खरीदने के लिए 212 करोड़ रु लिए थे जो कि नहीं चुकाए है।

हवेली में सिनेमाहॉल, हेलीपैड और नाइटक्लब भी
जानकारी के मुताबिक, इस प्रापर्टी में हवेली के साथ एक सिनेमाहॉल, हेलीपैड और नाइटक्लब भी है। हवेली में 17 लग्ज़री बेडरूम हैं। आपको बता दें कि नए साल की शुरुआत में मुंबई की स्पेशल कोर्ट धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सहित कई बैंकों को आर्थिक अपराधी विजय माल्या की संपत्ति को बेचकर कर्ज वसूलने की अनुमति दे दी। माल्या ने कतर नेशनल बैंक की इकाई Ansbacher & Co से 30 मिलियन डॉलर (करीब 210 करोड़ रुपये) का लोन लेकर हवेली खरीदी थी। माल्या द्वारा कर्ज़ का विस्तार करने के अनुरोध के बाद, बैंक ने कथित तौर पर संपत्ति की वैल्यू जांचने का निर्देश दिया। रियल एस्टेट एजेंटों ने पाया कि इसकी कीमत में 10 मिलियन यूरो की गिरावट आई है।
माल्या मार्च 2016 में भारत छोड़कर भागा
देश छोड़ भाग गए शराब कारोबारी विजय माल्या पर ब्रिटेन में बैंकों के 9000 करोड़ रुपये का लोन नहीं चुकाने का मामला भी चल रहा है। बैंकों की देनदारी के अलावा माल्या पर जालसाजी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप भी है। भारत के बैंकों के साथ धोखाधड़ी के मामले में आरोपी विजय माल्या मार्च 2016 में लंदन भाग गया था। विजय माल्या को वापस लाने के लिए केंद्र सरकार और भारतीय जांच एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन अभी तक सफल नहीं हो पाईं। लंदन में उच्च न्यायालय की दिवाला शाखा में न्यायाधीश माइकल ब्रिग्स ने माल्या के मामले की सुनवाई की।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications