Bank Jobs 2024 Apply Process: अगर आप काफी समय से नौकरी के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका आ गया है। हाल ही में आईडीबीआई बैंक ने कई पदों पर नौकरी निकाली है। बैंक ने 1,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। IDBI बैंक ने एग्जीक्यूटिव (सेल्स एंड ऑपरेशन्स) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन एक्सेप्स करना शुरू किया है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रोसेस शुरू हो गई है। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी IDBI Bank में भर्ती
ये बैंक एग्जीक्यूटिव के 1,000 पदों पर भर्ती करने वाला है। आईडीबीआई की इस वैकेंसी के लिए आप 16 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। एग्जीक्यूटिव के लिए भर्ती परीक्षा 1 दिसंबर को आयोजित की जा सकती है। एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदकों को कंप्यूटर और आईटी की जानकारी भी होना चाहिए, तभी आवेदन एक्सेप्ट किए जाएंगे।
आवेदन के लिए इतनी होनी चाहिए उम्र
एग्जीक्यूटिव पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम 25 साल तक ही निर्धारित की गई है यानी आवेदक का जन्म 2 अक्टूबर 1999 से पहले और 1 अक्टूबर 2004 के बाद नहीं होना चाहिए। वहीं, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
इतनी मिलेगी आपको हर महीने सैलरी
आईडीबीआई बैंक में एग्जीक्यूटिव पद पर भर्ती होने के बाद उम्मीदवारों को सैलरी पहले साल 29000 रुपये महीने और दूसरे साल से 31000 रुपये महीने मिलेगी।
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाएं। इसके बाद वेबसाइट पर करियर सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। इसके बाद आवश्यक जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- इसके बाद अब निर्धारित शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें। अंत में, फॉर्म डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लें। एप्लीकेशन फीस की बात करें तो SC/ST/PwBD कैटगरी के लिए 250 रुपये है और अन्य कैटेगरी- 1050 रुपये है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications