नई दिल्ली, अगस्त 8। हाल ही में अगस्त महीने के लिए देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने होम लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ करने का ऐलान किया था। अब एसबीआई के बाद एक और सरकारी बैंक ने ऐसे ही ऑफर की घोषणा की है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपने रिटेल ग्राहकों के लिए विभिन्न ऑफर्स का ऐलान किया है, जो 30 सितंबर 2021 तक वैलिड रहेंगे। इनमें गोल्ड, होम और कार लोन के लिए प्रोसेसिंग फीस पर छूट शामिल है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र की तरफ से कहा गया है कि बैंक होम लोन और कार लोन की ब्याज दर क्रमशः 6.90 प्रतिशत और 7.30 प्रतिशत से शुरू कर रहा है।
20 लाख रु तक का गोल्ड लोन
रिटेल लोन प्रोडक्ट्स में कई फीचर्स हैं जैसे कि होम लोन में रेगुलर रीपेमेंट पर दो मुफ्त ईएमआई, कार और होम लोन में 90 प्रतिशत तक लोन सुविधा, कोई प्री-पेमेंट या प्री-क्लोजर या आंशिक भुगतान शुल्क नहीं। बैंक ने कहा कि इसने अपनी गोल्ड लोन योजना में सुधार किया है और अब यह 7.10 प्रतिशत की ब्याज दर पर 20 लाख रुपये तक के लोन की पेशकश कर रहा है।
गोल्ड लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने गोल्ड लोन पर प्रोसेसिंग फीस माफ करने का ऐलान किया है। मगर सिर्फ 1 लाख रु तक के गोल्ड लोन पर ही प्रोसेसिंग फीस से छूट मिलेगी। बैंक के इस ऑफर का नाम है रिटेल बोनान्ज़ा-मानसून धमाका। इस ऑफर में बैंक के ग्राहक कम ब्याज दरों और प्रोसेसिंग शुल्क पर छूट का फायदा उठा सकते हैं।
एसबीआई का ऑफर
हम आपको एसबीआई के ऑफर भी डिटेल बताते हैं। बैंक ने होम लोन पर 31 अगस्त तक के लिए प्रोसेसिंग शुल्क को खत्म कर दिया है। एसबीआई के होम लोन पर 100 फीसदी प्रोसेसिंग फीस छूट को मानसून धमाका ऑफ़र के तहत पेश किया गया है। आपको बता दें कि एसबीआई की प्रोसेसिंग फीस 0.40 फीसदी है। मालूम हो कि एसबीआई का यह ऑफर 31 अगस्त 2021 तक ही वैलिड रहेगा। एसबीआई होम लोन की ब्याज दरें 6.70 फीसदी से शुरू होती हैं।
योनो ऐप से अप्लाई करने पर एक्स्ट्रा बेनेफिट
यदि कोई ग्राहक एसबीआई के वन स्टॉप योनो ऐप के माध्यम से आवेदन करे तो उसे होम लोन पर 5 बीपीएस (0.05 प्रतिशत) की और अतिरिक्त रियायत दी जाएगी। महिला उधारकर्ता भी लोन की ब्याज दर पर 0.05 प्रतिशत (5 आधार अंक/बीपीएस) की अतिरिक्त छूट के लिए पात्र हैं। एसबीआई का होम लोन पोर्टफोलियो 5 लाख करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का दावा है कि वह पूरे बैंकिंग सिस्टम में सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है और यही वजह है कि एसबीआई के पास 5 लाख करोड़ की होम लोन बुक है।
क्या है बैंक का प्लान
एसबीआई के एमडी के अनुसार हमें अपने संभावित होम लोन ग्राहकों के लिए मानसून धमाका ऑफर की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। हमारा मानना है कि प्रोसेसिंग फीस माफी का यह ऑफर घर खरीदारों को आसानी से फैसला लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा, क्योंकि ब्याज दरें भी ऐतिहासिक लिहाज से निचले स्तर पर हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications