Bank of India FD Interest Rate: बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी 400 दिनों की विशेष फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) योजना को बंद करने का ऐलान की है। इस योजना में अधिकतम 7.30% की ब्याज दर दी जा रही थी। इसके अलावा, बैंक ने रेपो रेट में कटौती के बाद अपनी अन्य FD योजनाओं की ब्याज दरों को भी कम कर दिया है। नई ब्याज दरें 15 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। यह ऐलान भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद लिया गया है, ताकि बैंकिंग सिस्टम में ब्याज दरें सामान्य स्थिति में लाई जा सकें।

अब FD पर कितनी ब्याज दर मिलेगी? (Bank of India FD)
अगर आपकी FD ₹3 करोड़ से कम है और वह 91 से 179 दिनों तक है तो आपको अब ब्याज दर 4.25% ऑफर की जाएगी। इसके अलावा 180 दिन से 1 साल से कम की एफडी पर 5.75% ब्याज मिलेगा और 1 साल 7.05% ब्याज ऑफर किया जाएगा।
इसके अलावा 1 साल से 2 साल तक आपको ब्याज 6.75% मिलेगा। FD राशि ₹3 करोड़ से ₹10 करोड़ से कम है। 91 से 179 दिनों तक की एफडी में आपको 5.75% ब्याज मिलेगा।
180 से 210 दिनों तक की एफडी में 6.25% ब्याज मिलेगा। 211 दिन से 1 साल से कम दिनों तक की एफडी पर 6.50% ब्याज मिलेगा।
1 साल में आपको 7.05% ब्याज मिलेगा। 1 साल से 2 साल से कम पर आपको 6.70% ब्याज दिया जाता है।
वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से अधिक) को 0.50% अतिरिक्त ब्याज मिलेगा (₹3 करोड़ से कम राशि पर, 6 महीने या उससे अधिक की FD पर) और सुपर वरिष्ठ नागरिक (80 वर्ष से अधिक) को 0.65% अतिरिक्त ब्याज मिलेगा।
नई दरें कब से लागू होंगी?
नई ब्याज दरें 15 अप्रैल 2025 से प्रभावी होंगी। देश के सरकारी बैंकों में से एक इंडियन बैंक ने अपने रेपो-रिलेटेड बेंचमार्क लेंडिंग रेट (RBLR) में 35 आधार अंकों की कटौती कर दी है, जिसके बाद दरें 8.70 प्रतिशत हो गई हैं. नई दरें 11 अप्रैल 2025 से लागू की गई है।
इन बैंकों ने भी घटाई एफडी पर ब्याज दरें
बैंक ऑफ बड़ौदा में 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि वाली एफडी शामिल है। अब बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी एफडी की ब्याज दरों में 0.20 प्रतिशत की कटौती की है। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक ने भी एफडी पर ब्याज दरों को घटा दिया है। कोटक महिंद्रा बैंक एफडी रेट के बदलाव से पहले आम नागरिकों को 390 दिनों के लिए 7.40% की ब्याज दर ऑफर करता था और अब नई ब्याज दरें 7.25% हो गई हैं।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications