नई दिल्ली, सितंबर 29। इंस्टैंट मैसेजिंग के लिए वॉट्सऐप हमारी जिंदगी का बेहद जरूरी ऐप बन गया है। इस मैसेजिंग एप ने आम जरूरतों के कामकाज के लिए कम्यूनिकेशन बेहद आसान बना दिया है। अब देश के कई सारें बैंक वॉट्सऐप के माध्यम से ग्राहकों को बैंकिंग सुविधाएं दे रहे हैं। कुछ दिन पहले वाट्सअफ बैंकिंग की सुविधा एसबीआई ने अपने ग्राहकों के लिए शुरू की थी और अब सार्वजनिक क्षेत्र का एक और बैंक 'बैंक ऑफ बड़ौदा' वॉट्सऐप बैंकिंग की सुविधा दे रहा है। अगर आप बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक हैं तो वॉट्सऐप से चैट के जरिए अपने खाते का बैलेंस और मिनी स्टेटमेंट की जानकारी समेत कई सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
हिंदी और अग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध है सुविधा
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को वॉट्सऐप बैंकिंग सेवा हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध कराता है। अब आप घर बैठे अपने वॉट्सऐप बैंकिंग सुविधा के जरिए अकाउंट बैलेंस की जांच करने, मिनी स्टेटमेंट, डेबिट कार्ड ब्लॉक, चेकबुक रिक्वेस्ट आदि कर सकते हैं। यदि आप अपने खाते के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा वॉट्सऐप बैंकिंग शुरू करना चाहते हैं तो आपकों अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 8433888777 Hi लिखकर भेजना होगा।
सुविधाओं की लिस्ट में से करना होगा चुनाव
आपके मैसेज के बाद बैंक ऑफ बड़ौदा अपने आप से उपलब्ध सर्विस की लिस्ट आपके चैट बॉक्स में भेजेगा। अब आप लिस्ट को पढ़कर जरूरी सर्विस की कीवर्ड टाइप करें आप सुविधाओं पर क्लिक करके भी उपयोग कर सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा की वॉट्सऐप बैंकिंग 24 घंटे बैंकिंग सुविधा देती है। इस सुविधा से आप बैलेंस चेक करने से लेकर मिनी स्टेटमेंट समेत कई अन्य जरूरी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।
एसबीआई ने भी शुरू की है सुविधा
भारत में पब्लिक सेक्टर के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने ग्राहकों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग सर्विस को शुरू करने का फैसला किया है। एसबीआई के ग्राहक बैंक की कुछ बैंकिंग सेवाओं का लाभ उठाने के लिए व्हाट्सएप बैंकिंग का उपयोग कर सकते हैं। यह सुविधा तमाम लोगों के लिए सुविधाजनक हो सकती है। कुछ दिन पहले एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खरा ने बैंकिंग के लिए व्हाट्सएप का उपयोग करने की योजना की बात कहीं थी।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications