Bank of Baroda Jobs 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा ने 2025 में नई वैकेंसी निकाल दी हैं। कई पदों पर बैंक के द्वारा हायरिंग की जाएगी। सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर जैसे पदों सहित कुल 146 जॉब पोस्ट मौजूद हैं। इच्छुक उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 26 मार्च 2025 को शुरू हो चुकी है और 15 अप्रैल 2025 तक आप इसमें अप्लाई कर सकते हैं। इन पदों के लिए अप्लाई करने का तरीका भी बहुत आसान है।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने इन पदों के लिए निकाली भर्ती (BOB Jobs 2025 News)
भर्ती में अलग-अलग पद जिनमें डिप्टी डिफेंस बैंकिंग सलाहकार (1 पद), प्राइवेट बैंकर (3 पद), ग्रुप हेड (4 पद), टेरिटरी हेड (17 पद), सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर (101 पद), वेल्थ स्ट्रैटेजिस्ट (18 पद), प्रोडक्ट हेड (1 पद) और पोर्टफोलियो रिसर्च एनालिस्ट (1 पद) शामिल हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा में जॉब 2025 के लिए एलिजिबलटी (Bank of Baroda Jobs Eligibility)
इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा से जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। पहले इन जानकारी को अच्छी तरह से चेक करें और फिर जॉब के लिए अप्लाई करें। जो उम्मीदवार इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन और 2 साल की पोस्ट ग्रेजुएशन डिग्री/डिप्लोमा इन मैनेजमेंट के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में 1 से 12 साल का अनुभव होना जरूरी है।
बैंक ऑफ बड़ौदा भर्ती के लिए सेलेक्शन प्रोसेस (Bank of Baroda Job Selection Process)
चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करना और उसके बाद इंटरव्यू शामिल है। अगर जरूरी हुआ तो अन्य चयन प्रक्रियाएं भी लागू की जा सकती हैं। इंटरव्यू या अन्य चयन प्रक्रिया में न्यूनतम योग्यता अंक बैंक द्वारा तय किए जाएंगे।
ये है एप्लीकेशन फीस
आवेदकों को आवेदन शुल्क देना होगा। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी के लिए फीस 600 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवारों के लिए यह 100 रुपये है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई से किया जा सकता है।
ऐसे करें जॉब के लिए अप्लाई (Bank of Baroda Jobs Apply Process)
- आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
- "करियर सेक्शन" पर जाएं और "HR भर्ती 2025" चुनें।
- फॉर्म में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आवेदन पत्र भरें।
- इसके बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और आवेदन फीस का भुगतान करें। आवेदन जमा करने के बाद, इसका एक प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
