Bank of Baroda Jobs 2024 Apply Process: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने 2024 की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें सरकारी रिटायर्ड कर्मचारियों को कॉर्पोरेट कार्यालय लेवेल पर निपटान सलाहकार समिति (Settlement Advisory Committee ) में शामिल होने के लिए मौका दिया जा रहा है। यह समिति NPA खातों के एकमुश्त निपटान (OTS) को संभालेगी। इस पद के लिए 5 वैकेंसी मौजूद हैं।

बीओबी भर्ती 2024 के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
आवेदकों को आधिकारिक अधिसूचना में एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करना होगा। उम्मीदवारों को भारत के किसी भी उच्च न्यायालय से रिटायर्ड न्यायाधीश या रिटायर्ड आईपीएस/आईएएस/डीएफएस/पीएसयू अधिकारी या राज्य मंत्रालयों की सेक्रेटेरियल सेवाओं से होना चाहिए।
इसके अलावा, पुलिस अधीक्षक और उससे ऊपर के पद पर रिटायर्ड सीबीआई अधिकारी, साथ ही किसी भी नेशनल बैंक से रिटायर्ड महाप्रबंधक और उससे ऊपर के पद पर, आवेदन के लिए एलिजिबल हैं।
सेलेक्टेड उम्मीदवारों को मिलेंगे ये फायदे
इस सीमित के लिए चयनित उम्मीदवार मुंबई में रहेंगे और दो साल तक काम करेंगे, जो एनुअल रिव्यू के अधीन होगा। आवेदकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 68 साल है। इसके लिए चुने गए उम्मीदवार को आयकर अधिनियम, 1961 के अनुसार टीडीएस कटौती के साथ हर बैठक के लिए 25,000 रुपये दिए जाएंगे।
बीओबी भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रोसेस
उम्मीदवारों को नोटिफिशन के अनुसार, आवेदन पत्र भरना होगा और इसे अपने CV/रिज्यूमे के साथ समय सीमा से पहले एड्रेस पर जमा करना होगा। एड्रेस - तनावग्रस्त परिसंपत्ति प्रबंधन कार्यक्षेत्र प्रथम तल, बैंक ऑफ बड़ौदा बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, सी-26, जी-ब्लॉक बांद्रा (पूर्व), मुंबई-400051 है। इस वैकेंसी के लिए सबमिशन करने करने की लास्ट डेट 10 सितंबर 2024 से बढ़ाकर 20 सितंबर 2024 कर दी गई है।
इन पदों पर भी हुई हैं भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने पिछले महीने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट सुपरवाइजर के पदों के लिए वैकेंसी निकाली थी। उम्मीदवार जो भी इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, वे बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। जो भी उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा के इस भर्ती के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में योग्यता होनी चाहिए जो कि बैंक के द्वारा निर्धारित की गई हैं।
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों से आवेदन मांगे थे। जिन उम्मीदवारों की आयु 25 साल से लेकर 35 साल के बीच की है वह नोटिफिकेशन में दिए गए पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन ऐसे व्यक्ति जिनकी आयु 35 वर्ष से अधिक हो गई है वह भी बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अन्य पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
