नई दिल्ली, मई 12। अगर आपका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है तो यह खबर आपके काफी काम की है। दरअसल बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए कुछ फोन नंबर जारी किए हैं। कोरोनावायरस महामारी के बीच बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ग्राहकों और खाताधारकों के लिए महत्वपूर्ण नंबरों की एक पूरी लिस्ट जारी की है। बैंक शाखाओं में कोविड-19 मानदंडों को बनाए रखने के लिए ग्राहक इन नंबरों की मदद से अपने घर से अपनी बैंकिंग सेवाएं जारी रख सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
24x7 मिलेगी मदद
इन नंबरों के जरिए सरल और आसान तरीकों के माध्यम से बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों की 24x7 मदद करेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए आप अपने घर से बैंकिंग सेवाएँ जारी रख सकते हैं। आप भी आगे बताए जाने वाले नंबरों को अपने फोन में सेव कर लें ताकि किसी भी बैंकिंग सर्विस के लिए आपको बैंक शाखा न जाना पड़े।
ये है जरूरी नंबरों की लिस्ट
- अपना अकाउंट बैलेंस जानने के लिए - 8468001111 पर मिस्ड कॉल करें
- आखिरी 5 लेनदेन की जानकारी लेने के लिए - 8468001122 पर मिस्ड कॉल करें
- टोल फ्री नंबर - 18002584455 / 18001024455
- व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाओं के लिए - 8433888777
व्हाट्सएप बैंकिंग पर मिलने वाली सेवाएं
बैंक ऑफ बड़ौदा की व्हाट्सएप बैंकिंग सेवाओं में डेबिट कार्ड ब्लॉक करना, बैलेंस चेक, चेक स्टेटस, ब्याज दर और सर्विसेज, मिनी स्टेटमेंट, बैंकिंग प्रोडक्ट की जानकारी, चेक बुक के लिए आवेदन करना शामिल है।
कैसे करें व्हाट्सऐप बैंकिंग
अगर आप घर बैठे व्हाट्सऐप बैंकिंग का फायदा उठाना चाहते हैं तो सबसे पहले मोबाइल की कॉन्टेक्ट लिस्ट में बैंक का व्हाट्सऐप बिजनेस नंबर सेव करें। बैंक का व्हाट्सएप नंबर है 8433888777। इसके बाद आप व्हाट्सएप पर ही बैलेंस चेक, पिछली पांच लेनदेन की डिटेल, चेक बुक के लिए अप्लाई और डेबिट कार्ड को ब्लॉक कर सकेंगे। साथ आपको ब्याज दर की जानकारी और नजदीकी शाखा की डिटेल मिल जाएगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा की मोबाइल ऐप
हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा ने एम कनेक्ट प्लस एप भी लॉन्च की है। इसकी मदद से खाताधारक अपने मोबाइल फोन पर बैंकिंग संबंधी किसी भी अपडेट को 24x7 जान सकेंगे। इससे ग्राहकों को सेल्फ सर्विस मिल सकेगी। साथ ही जो लोग इस ऐप का इस्तेमाल करेंगे उनके लिए बैंकिंग में काफी आसानी होगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
