Bank of Baroda Increases MCLR: बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर आ गई है। अब आपको ईएमआई के लिए अधिक पैसे भरने होंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा ने 3 महीने, 6 महीने और 1 साल के पीरियड के लिए अपनी लेंडिंग रेट्स में 5 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर दी हैं। आइए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 3 महीने की एमसीएलआर को 8.45% से बढ़ाकर 8.50% कर दिया है। बैंक की फाइलिंग के अनुसार, बैंक ऑफ बड़ौदा ने 3 महीने की एमसीएलआर को 8.45% से बढ़ाकर 8.50% कर दिया है। वहीं, 6 महीने की एमसीएलआर को 8.70% से बढ़ाकर 8.75% और बेंचमार्क 1 साल की एमसीएलआर को 8.90% से बढ़ाकर 8.95% कर दिया गया है।
कैसे एमसीएलआर से पड़ता है आपके लोन की ईएमआई पर असर?
जिसे भारतीय रिजर्व बैंक ने 2016 में एमसीएलआर को पेश किया था। ये एक बेंचमार्क ब्याज दर है, जिसे बैंक अपने लेंडिंग रेट्स तय करने के लिए उपयोग करते हैं। बैंक इस दर से कम पर लोन नहीं दे सकते हैं।
जब बैंक लोन दरों को तय करते हैं, तो वे एमसीएलआर का इस्तेमाल करते हैं और इसमें स्प्रेड जोड़ते हैं। एमसीएलआर में बढ़ोतरी से उन कर्जदारों पर असर पड़ेगा जिनके लोन इस दर से जुड़े होते हैं। इस बढ़ोतरी के कारण लोन की ब्याज दरें बढ़ेंगी, जिससे ईएमआई और कुल कर्ज की लागत में बढ़ोतरी होगी। इससे कर्जदारों को नए कर्ज लेने में परेशानी हो सकती है।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपने ओवरनाइट एमसीएलआर को 8.15% और 1 महीने के एमसीएलआर को 8.35% पर ही रखा है।
इन बैंकों ने भी बढ़ाया एमसीएलआर
9 अगस्त को तीन पीएसयू बैंक जिनमें केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और यूको बैंक ने एमसीएलआर में 5 बेसिस प्वाइंट्स का इजाफा किया है। केनरा बैंक बैंक ने सभी टेन्योर के लिए एमसीएआर में बढ़ोतरी का ऐलान किया है और MCLR में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी एमसीएलआर में इजाफा किया है और सरकारी बैंक ने एमसीएलआर में 0.05 फीसदी की बढ़ोतरी की घोषणा की है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
