Bank of Baroda Tiranga Plus FD : बैंक ऑफ बड़ौदा ने ज्यादा ब्याज वाली एक डिपॉजिट स्कीम जारी की है। इस खास डिपॉजिट स्कीम का नाम बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम है। इस स्कीम में पैसा 399 दिनों के लिए एफडी कराया जा सकता है। इस जमा पर लोगों को 7.50 फीसदी मिलेगा। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया है कि यह खास एफडी स्कीम 1 नवंबर 2022 से शुरू हो गई है। वहीं दो अन्य बैंक भी एफडी पर बहुत ही ज्यादा ब्याज की स्कीम लेकर आए हैं। आइये जानते हैं सभी एफडी के बारे में।

इन लोगों को दिया जाएगा और भी ज्यादा ब्याज
आमतौर पर वरिष्ठ नागरिकों को बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं। लेकिन इस एफडी में सामान्य लोग भी ज्यादा ब्याज पा सकते हैं। जहां वरिष्ठ नागरिकों को इस स्कीम में 0.5 फीसदी ज्यादा ब्याज दिया जा रहा है। वहीं सामान्य नागरिक भी 0.25 फीसदी ज्यादा ब्याज पा सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा ने बताया है कि नॉन-कॉलेबल रिटेल टर्म डिपॉजिट पर प्रीमियम को 0.15 फीसदी प्रति वर्ष से बढ़ाकर 0.25 फीसदी प्रति वर्ष कर दिया गया है। इस प्रकार से नॉन-कॉलेबल जमा पर अब प्रति वर्ष 0.25 फीसदी ज्यादा ब्याज पाया जा सकता है।

क्या होती है नॉन-कॉलेबल एफडी
नॉन-कॉलेबल एफडी पैसा जमा करने से उस तरीके को कहते हैं, जहां पर एफडी का पैसा समय से पहले नहीं निकाला जाता है। इसके तहत बैंक ऑफ बड़ौदा 2 करोड़ रुपये तक की राशि को बड़ौदा तिरंगा प्लस डिपॉजिट स्कीम के जमा करने की अनुमति दे रहा है।
आईडीबीआई बैंक भी लाया ज्यादा ब्याज वाली एफडी
आइडीबीआई बैंक ने भी अमृत महोत्सव डिपॉजिट स्कीम की शुरुआत की है। इस जमा स्कीम पर ग्राहक 700 दिनों के लिए पैसा जमा कर सकेंगे। इस एफडी पर लोगों को 7.50 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है।

ये है सबसे ज्यादा ब्याज वाली एफडी
वहीं यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी शगुन 366 नाम से एक एफडी योजना पेश की है। शगुन 366 स्कीम के तहत एफडी कराने पर यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सीनियर सिटीजन्स को 366 दिनों की एफडी पर 8.30 फीसदी ब्याज दे रहा है। वहीं सामान्य ग्राहकों को बैंक इस स्कीम में 7.80 फीसदी का ब्याज दे रहा है। बैंक ने बताया है कि इस खास स्कीम का फायदा केवल 30 नवंबर 2022 तक ही लिया जा सकता है।
More From GoodReturns

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

UPI के 10 साल: टैप एंड पे, क्रेडिट लाइन और नई लिमिट्स, जानें कैसे उठाएं इन फीचर्स का फायदा

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट: शनिवार को आपके शहर में क्या है तेल की कीमत? पूरी लिस्ट देखें



Click it and Unblock the Notifications