बैंक ऑफ बड़ौदा में अगर आपका खाता है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश के तीसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपना डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया है।
नई दिल्ली: बैंक ऑफ बड़ौदा में अगर आपका खाता है तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश के तीसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने अपना डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म शुरू किया है। इसके जरिए खुदरा ग्राहक अपनी पसंद के स्थान और समय के मुताबिक पेपरलेस प्रक्रिया से ऑनलाइन ही लोन पा जाएंगे। अब घर या कार के लिए लोन लेने के लिए बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

बीओबी की इस सुविधा से कुछ ही मिनटों में रिटेल लोन मिल जाएगा और होम लोन, कार लोन या पर्सलन लोन का एप्लीकेशन आधे घंटे में ही अप्रूव हो जाएगा। बैंक ऑफ बड़ौदा के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर का कहना है कि इसके जरिए ग्राहकों को बेहतर अनुभव मिलेगा और लेंडिंग बिजनेस का डिजिटाइजेशन होगा।
ग्राहक लोन को खुद ईएमआई में बदल सकते
बैंक के वर्तमान ग्राहक ऑफलाइन या ऑनलाइन पार्टनर चैनल पर जो खरीदारी करेंगे उसके लिए उन्हें प्री-एप्रूव्ड माइक्रो पर्सनल लोन दिया जाएगा। ग्राहकों को बाद में आसान किश्तों में इसका भुगतान करना होगा। बैंक ग्राहक चाहें तो जरूरत की राशि अपने बचत खाते में मंगा सकते हैं और फिर उसे ईएमआई में कंवर्ट कराकर बैंक के मोबाइल बैंकिंग ऐप एम-कनेक्ट प्लस के जरिए 3-18 महीनों में चुका सकते हैं। इस कार्य में महज 60 सेकंड्स लगेगा।
महज आधे घंटे में अप्रूव होगा लोन
बीओबी के नए डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए महज आधे घंटे में होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन अप्रूव हो जाएगा। डिजिटल लोन प्रॉसेस को लोन आवेदक की फाइनेंसियल प्रोफाइल के विभिन्न स्रोतों के जरिए पूरी की जाती है। बीओबी के इस नई सुविधा का लाभ वेबसाइट, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग के जरिए उठाया जा सकता है। फिक्स्ड डिपॉडिट्स (एफडी) के अगेंस्ट भी बैंक लोन ऑफर कर रहा है यानी जिन ग्राहकों की बैंक में एफडी है वे इसके आधार पर मोबाइल बैंकिंग या नेट बैंकिंग के जरिए तुरंत लोन ले सकते हैं। बैंक का मानना है कि अगले 5 साल में डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म के जरिए रिटेल लेंडिंग में 74 फीसदी का उछाल आएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल

MSCI रीबैलेंसिंग आज: नए शेयरों की दौड़ में फंसें या SIP का अनुशासन अपनाएं?



Click it and Unblock the Notifications
