नई दिल्ली, मई 24। अगर आपका बैंक खाता भी बैंक ऑफ बड़ौदा में है तो यह खबर आपके काफी काम आएगी। असल में 1 जून से बैंक ऑफ बड़ौदा में एक जरूरी नियम बदलने जा रहा है। चेक पेमेंट के दौरान धोखाधड़ी को रोकने के लिए, बैंक ऑफ बड़ौदा 1 जून, 2021 से अपने ग्राहकों के लिए "पॉजिटिव वे कंफर्मेशन" को अनिवार्य करने जा रहा है। बैंक के मुताबिक यदि चेक 2 लाख रु से अधिक का है ग्राहकों को अपने चेक की जानकारी को रिकंफर्म करना होगा। अगर आप 2 लाख रु से अधिक के चेक में लेन-देन करते हैं तो यहां जानिए पूरी डिटेल।
देनी होगी चेक की जानकारी
बैंक ऑफ बड़ौदा की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के अनुसार बैंक ने अपने ग्राहकों से अनुरोध किया है कि वे पहले से जारी किए गए चेक की जानकारी दे दें। ताकि बैंक को आपसे दोबारा पुष्टि न करनी पड़े और आपका चेक लाभार्थी को ट्रांसफर कर दिया जाए। अगर आप पहले से जानकारी न दें तो बैंक आपको एक बार फिर से पुष्टि के लिए कॉल करेगा। ये फैसला चेक पेमेंट में धोखाधड़ी पर रोक लगाने के लिए लिया गया है।
50000 रु के चेक की भी हो सकती है पुष्टि
बैंक ऑफ बड़ौदा में 2 लाख रु से अधिक के चेक की पुष्टि अनिवार्य होगी। मगर आप 50000 रु या इससे अधिक के चेक की भी जानकारी बतौर पुष्टि बैंक को दे सकते हैं। इसी पुष्टि को पॉजिटिव पे कहा जाता है। इसमें बड़े अमाउंट की जानकारी ग्राहक की तरफ से बैंक को पहले ही दी जाती है। ताकि लेन-देन में कोई गड़बड़ न हो।
क्या देनी होती है डिटेल
पॉजिटिव पे कंफर्मेशन के तहत चेक जारीकर्ता को बैंक को कुछ अतिरिक्त जानकारी देनी होती है। आप एसएमएस, मोबाइल ऐप, इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम आदि जैसे इलेक्ट्रॉनिक चैनलों के माध्यम से चेक की कुछ न्यूनतम डिटेल (जैसे तिथि, लाभार्थी/प्राप्तकर्ता का नाम, संख्या, आदि) बैंक को दे सकते हैं। जिसे बाद में चेक ट्रंकेशन सिस्टम (सीटीएस द्वारा) क्रॉस-चेक किया जाता है। अगर कुछ भी गड़बड़ी पाई जाती है तो उस पर आगे कार्यवाही होती है।
जानिए बाकी नये नियम
1 जून से बैंक ऑफ बड़ौदा में चेक से जुड़े कुछ और भी नये नियम लागू होने जा रहे हैं। एक बार भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम के सर्वर पर डेटा भेजे जाने के बाद किसी भी मोड में रिकॉर्ड की गई पुष्टि को बदलने या हटाने का कोई विकल्प नहीं है। मगर ग्राहक सीटीएस या काउंटर पर प्रस्तुति/भुगतान से पहले किसी भी समय जारी किए गए चेक को रोक सकते हैं। अगर फंड, हस्ताक्षर और इसी तरह की जरूरी जानकारी मैच होती है तो चेक को क्लियर कर दिया जाएगा।
आपके पास आएगा मैसेज
सफल पॉजिटिव पे वेरिफिकेशन के लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से एक रेफ्रेंस नंबर (रजिस्ट्रेशन नंबर) भेजा जाएगा। पुष्टिकरण के लिए केवल एक मोड का उपयोग किया जाना चाहिए। ग्राहकों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दिए गए चेक को प्रस्तुत करने/भुगतान करने के लिए उनके पास पर्याप्त धनराशि है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस लिंक (https://www.bankofbaroda.in/writereaddata/Images/pdf/positive-pay-system-key-features-07052021.pdf) जा सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications