Bank Locker Rules: अक्सर लोग सोने-चांदी के जेवर को बैंक लॉकर में रख देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर लॉकर में रखा आपके सोने-चांदी के जेवर गायब हो जाएं तो क्या होगा? अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि बैंक लॉकर से जुड़ा क्या नियम है।

बैंक लॉकर में रखा सोना चोरी होने पर क्या होगा?
बैंक के परिसर में आग, चोरी, डकैती, इमारत ढहने जैसी घटनाएं होने पर बैंक की लापरवाही को जिम्मेदार माना जाता है। बैंक यह दावा नहीं कर सकते हैं कि लॉकर में रखे सामान के नुकसान के लिए वे अपने ग्राहकों के प्रति कोई दायित्व नहीं रखते हैं। अगर ग्राहकों के सामान को इन घटनाओं की वजह से नुकसान झेलना पड़ता है तो बैंकों की देनदारी लॉकर के वार्षिक चार्ज के 100 गुना तक होगी।
केंद्रीय बैंक के नियमों के अनुसार, अगर प्राकृतिक आपदाओं यानी भूकंप, बाढ़, बिजली गिरना, या ग्राहक की किसी गलती या लापरवाही की वजह से लॉकर में रखे सामान को नुकसान पहुंचता है, तो बैंक इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा। लेकिन ये जरूरी है कि बैंकों को ऐसी आपदाओं से सुरक्षित रखने के लिए अपने लॉकर सिस्टम के साथ उचित सावधानी बरतनी चाहिए।
लॉकर की सेफ्टी के लिए कौन है जिम्मेदार
आरबीआई के नियमों के अनुसार, बैंक की लापरवाही की वजह से लॉकर में रखे हुए सामान के किसी भी नुकसान के मामले में बैंक भुगतान करने के पात्र होंगे। आरबीआई ने बताया है कि, 'यह बैंकों की जिम्मेदारी है कि वे उस परिसर की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएं, जिसमें तिजोरी हैं।
क्या आप ओपन कर सकते हैं बैंक लॉकर?
आरबीआई के मुताबिक, बैंक लॉकर केवल उन खाताधारक को मिलता है जिनका बैंक में सेविंग अकाउंट या करंट अकाउंट हो। अगर कस्टमर बैंक लॉकर ओपन करवाना चाहता है तो उसके लिए केवल पैन कार्ड या आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसके अलावा एड्रेस प्रूफ भी जमा करना होता है।
इसके अलावा आपको बता दें कि लॉकर लेने के लिए बैंक और ग्राहक के बीच एग्रीमेंट होता है। इन एग्रीमेंट में सिग्नेचर करने के बाद ही लॉकर अलॉट किया जाता है। जब लॉकर ओपन हो जाता है तो बैंक कस्टमर को स्पेसिफिक नंबर की चाबी देता है और अपने पास उसका मास्टर Key रखता है। लॉकर पर कितना रेंट लगेगा यह इस बात पर तय किया जाता है कि लॉकर का साइज क्या है और बैंक किस लोकेशन का है। बैंक लॉकर का साइज क्या होगा यह ग्राहक द्वारा तय किया जाता है। वैसे तो बैंक लॉकर सिंगल-टायर्ड या मल्टी-टायर्ड होते हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
