Bank Locker News: आप भी अक्सर ये सोचते होंगे कि सोना-चांदी के जेवरात बैंक लॉकर में रखना सेफ है लेकिन हाल ही में उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक परिवार का बैंक लॉकर से 50 लाख रुपये का सोने-चांदी का सामान गायब हो गया। लेकिन ये पूरा मामला कैसे हुआ चलिए आपको बताते हैं।

इस बैंक के लॉकर का है ये मामला
बैंक ऑफ बड़ौदा की ग्राहक ईशा गोयल ने आरोप लगाया है कि उनके परिवार के बैंक लॉकर से 50 लाख रुपये का सोने-चांदी का जेवर गायब हो गए हैं। उन्होंने बताया कि करवा चौथ के अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को उन्हें बैंक से फोन आया और तुरंत बैंक ब्रांच में आने को कहा गया। अपने पति और ससुर के साथ बैंक पहुंचने पर उन्हें पता चला कि उनका लॉकर टूटा हुआ है और सारे गहने गायब हैं।
बैंक स्टाफ ने नहीं दिया कोई भी जवाब
उन्होंने बताया कि लॉकर में 40-50 तोला सोना और 50-60 तोला चांदी थी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि बैंक कर्मचारियों ने परिवार के सवालों के बावजूद कोई भी जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "हमें बैंक ने ही बुलाया था और जब हम पहुंचे तो बैंक के लोग चुप थे।"
20 साल से ज्यादा समय से था अकाउंट
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार,परिवार ने बैंक स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मोदीनगर निवासी अंकुश गोयल ने बताया कि पिछले करीब 20 साल से भी ज्यादा वक्त से उनका इस बैंक में खाता था। इसलिए उन्होंने यहां एक लॉकर खुलवाया हुआ था। जिसमें घर के सभी जेवरात रखे हुए थे। सोमवार सुबह बैंक से उनके पास फोन पहुंचा। इसके बाद वह अपनी पत्नी ईशा गोयल के साथ बैंक पर आए। यहां उन्होंने देखा लॉकर का गेट टूटा हुआ था। अंदर से लॉकर पूरी तरह खाली था।
अगस्त में की थी आखिरी विजिट
अंकुश गोयल की पत्नी ईशा गोयल ने बताया, 'लॉकर में करीब 40 तोला सोना और करीब 50-60 तोला चांदी के जेवर रखे हुए थे।' अब लॉकर में कुछ भी नहीं मिला है। अंकुश गोयल ने बताया, 'हम अगस्त में आखिरी बार लॉकर की विजिट करके गए थे। उस वक्त लॉकर सही हालत में था। अब बैंक अपनी जिम्मेदारी से हाथ खड़े कर रहा है। हमने इस मामले में थाना मोदीनगर में शिकायत दे दी है।'
बैंक लॉकर में कितना सोना रख सकते हैं आप?
भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक लॉकर में रखे गए सोने के संबंध में कोई नियम नहीं बनाया है लेकिन आपको बता दें कि आप जिस बैंक के लॉकर में सामान रखते हैं उस बैंक की विशेष नियमों और शर्तों पर भी ये निर्भर करता है।
क्या बैंक लॉकर से सामान चोरी होने पर बैंक ही करेगा भरपाई?
अगर बैंक लॉकर में आपका कीमती सामान बाढ़, भूकंप, दंगा, आतंकवादी हमले, ग्राहक की लापरवाही आदि के कारण चोरी या क्षतिग्रस्त हो जाता है तो सबसे पहली उम्मीद बैंक से होगी कि वह इस नुकसान की भरपाई करे, लेकिन ऐसा नहीं होता है। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार, बैंकिंग यूनिट अपने लॉकर में रखे कीमती सामान के लिए जिम्मेदार नहीं है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
