नई दिल्ली, सितंबर 30। आभूषण और संपत्ति के कागजात को सुरक्षित रखने के लिए लोग अक्सर बैंक के लॉकर का प्रयोग करते हैं। पिछले साल भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक लॉकर से संबंधित नियमों में बदलाव किया था, नए नियम जनवरी 2022 से प्रभावी हैं। बैंक लॉकर के बदले गए नियमों का प्राथमिक उद्देश्य है कि लोगों के कीमती समानों को सुरक्षित रखा जा सके।
ईमेल और एसएमएस से मिलेगी जानकारी
हर बार जब भी आप लॉकर को एक्सेस करेंगे तब आपको बैंक ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा। इस नियम का उद्देश्य धोखाधड़ी पर रोकथाम लगाना है। साथ ही, बैंक एक लॉकर को अधिकतम तीन साल की अवधि के लिए किराए दे सकता है। उदाहरण के लिए यदि लॉकर का किराया 2000 रुपये है तो बैंक को अन्य रखरखाव शुल्कों को छोड़कर, आपसे 6000 रुपये से अधिक शुल्क नहीं लेना होगा।
आरबीआई ने लॉकर रूम में आने-जाने वाले लोगों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखना बिल्कुल अनिवार्य कर दिया है। साथ ही बैंकों को निर्देश दिया गया है कि सीसीटीवी फुटेज का डाटा छह महीने तक स्टोर करना होगा। सुरक्षा में चूक या चोरी की स्थिति में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच कर सकेगी।
मुआवजे का है प्रावधान
पहले लॉकर से सामान चोरी होने के लिए बैंक जिम्मेदार नहीं होते थे। कोई भी उनसे वित्तीय नुकसान का दावा नहीं कर सकता था। अब, आरबीआई के गाइडलाइन के अनुसार, ग्राहक के बैंक लॉकर से कोई मूल्यवान वस्तु चोरी होने पर व्यक्ति मुआवजे का हकदार होगा। बैंकों को मुआवजे के लिए ग्राहक को सालाना लॉकर किराए का 100 गुना तक देना पड़ सकता है।
पारदर्शिता
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पारदर्शिता की कमी हमेशा से एक चिंता का विषय रही है। आज तक बैंक चोरी की घटनाओं को यह कहकर टाल देते थे कि वह इसके लिए जिम्मेदार नहीं हैं। आरबीआई के मुताबिक बैंक को अपने आदेश में बैंकों को खाली लॉकरों की सूची और लॉकर की प्रतीक्षा सूची का विवरण देना होगा। बैंक तीन साल से अधिक का अग्रीम किराया नहीं ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
