Bank Jobs 2024: बैंक में जॉब करने का सुनहरा मौका है. ये सभी भर्तियां मैनेजमेंट पोस्ट में निकाली गई है. इस पोस्ट के लिए आवेदन भी खुल चुके हैं. ये आवेदन कल यानी 18 सितंबर से शुरू चुके हैं. अगर आप इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपके पास 7 अक्टूबर तक का समय है. चलिए इस पोस्ट के लिए योग्यता और अन्य जानकारी जान लेते हैं.

बैंक में नौकरी करना हर किसी का सपना होता है. एक ऐसी नौकरी जिसमें पोस्ट भी अच्छी हो और पैसे भी. अगर आप भी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. इस बैंक में केवल मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए भर्तियां निकाली गई है. अगर आप बैंक मे किसी मैनेजमेंट पोस्ट में नौकरी करना चाहते थें. तो आपके लिए ये सुनहरा मौका है.
इस बैंक में निकली मैनेजमेंट पोस्ट में कई भर्तियां
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक भारत के निर्यात-आयात बैंक (EXIM Bank) में मैनेजमेंट ट्रेनी पोस्ट पर कई भर्तियां निकली है. निर्यात-आयात बैंक ने मैनेजमेंट पोस्ट पर एक या दो नहीं बल्कि कुल 50 भर्तियां निकाली है. इन 50 भर्तियों में अलग-अलग कैटेगरी के वर्गों के लिए अलग-अलग सीटें आरक्षित की गई है. इन पोस्ट के लिए कल यानी 18 सितंबर से आवेदन शुरू हो चुके हैं. आप 7 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं.
इस कैटेगरी में निकली सबसे ज्यादा भर्तियां
इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक भारतीय निर्यात-आयात बैंक में अनारक्षित वर्ग यानी जनरल कैटेगरी के लिए मैनेजमेंट ट्रेनी पोस्ट पर 22 भर्तियां निकली है. इसके अलावा अनुसूचति जाति यानी एससी के लिए 7 पद और अनुसूचित जनजाति यानी एसटी के लिए 3 पदों पर नौकरी निकाली गई है.
इसके साथ ही अन्य पिछड़े वर्ग के लिए 13 पद खाली है, वहीं ईडब्लयूएस यानी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 5 पद और पीडब्लयूबीडी यानी बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्ति के लिए 2 पद खाली है.
क्या है योग्यता?
भारतीय निर्यात-आयात बैंक के मैनेजमेंट पोस्ट में नौकरी करने के लिए तीन साल का ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है. ग्रेजुएशन में आप 60 प्रतिशत अंक से पास होने चाहिए. इसके अलावा इच्छुक व्यक्ति के पास साल 2025 में पोस्ट ग्रेजुएशन या चार्टर्ड अकाउंटेंसी की अंतिम परीक्षा में भर्ती होना चाहिए. सरल भाषा में कहे जिस किसी के पास 2025 तक पोस्ट ग्रेजुएश की डिग्री आ जाएगी या अगले साल चार्टर्ड अकाउंटेंसी की अंतिम परिक्षा दे रहा होगा, वे इस पोस्ट के लिए योग्य है.
इसके अलावा अप्लाई करने के लिए एक उम्र सीमा भी रखी गई है. उम्मीदवार की उम्र 21 साल से 28 साल तक होनी चाहिए.
कैसे करें आवेदन?
स्टेप 1- अगर आप इस पोस्ट के लिए अप्लाई करना चाहते हैंं, तो आपको बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट eximbankindia.in पर जाना होगा.
स्टेप 2- फिर आपको बैंक की साइट पर करियर सेक्शन में जाना होगा. जहां आपको exim bank MT भर्ती
2024 का पीडीएफ दिखेगा. इस पीडीएफ पर क्लिक करें.
स्टेप 3- इसके बाद आपको पीडीएफ में दिए गए ऑनलाइन आवेदन करें ऑप्शन को चुनना होगा.
स्टेप 4- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा. यहां आपको अपनी सारी जानकारी दर्ज करनी होगी.
स्टेप 5- इसके बाद आपको मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे.
स्टेप 6- इसके बाद दिए गए शुल्क का भुगतान कर, सबमिट करें.
स्टेप 7- इसके साथ ही भविष्य के लिए अपने एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके रख दें.


Click it and Unblock the Notifications