Bank Holiday Today And This Week: हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार (15 दिसंबर) को या इस हफ्ते बैंक से जुड़ा आपका कोई काम है तो ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट को जरूर चेक कर लें। अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। दरअसल, देश के कुछ राज्यों में इस हफ़्ते कुल 4 दिनों के लिए बैंक बंद रहेंगे।

रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI ) के कैलेंडर के अनुसार, बैंक 15, 18, 19 और 20 दिसंबर को बंद रहेंगे। अगर आपको अपने किसी काम से बैंक जाना है तो RBI की छुट्टियों की लिस्ट के अनुसार अपनी प्लानिंग कर लें। हालांकि, जिस दिन बैंक बंद रहेंगे उस दिन इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग या एटीएम जैसी सुविधाएं चालू रहेंगी, जिससे आप जरूरी सेवाओं का लाभ लेने के साथ पैसों का लेन-देन कर सकते हैं।
देश में आज और इस हफ्ते कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
- 15 दिसंबर को, पंचायती राज संस्थानों और नगर पालिकाओं के आम चुनाव के कारण अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
- 18 दिसंबर को मेघालय में यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे, जिन्हें धर्मनिरपेक्ष खासी साहित्य के प्रणेता के रूप में जाना जाता है।
- गोवा में, 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- सिक्किम में 20 दिसंबर को लोसूंग या नामसूंग के उत्सव के लिए बैंक बंद रहेंगे। यह त्योहार सिक्किम के नए साल का प्रतीक है।
- पूरे भारत में बैंक हर दूसरे और चौथे शनिवार, साथ ही सभी रविवार को भी बंद रहते हैं।
क्या कहता है RBI का नियम
बैंकों के छुट्टियां हर शहर या राज्य के लिए अलग-अलग होती हैं। इन्हें लोकल त्योहारों या रीति-रिवाजों के जरिए तय किया जाता है। रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (RBI) कामकाज को आसान बनाने के लिए बैंक छुट्टियों को तीन मुख्य कैटेगरी में बांटता है - राष्ट्रीय और क्षेत्रीय त्योहारों के लिए नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट द्वारा अनिवार्य छुट्टियां, रियल-टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) छुट्टियाँ, और बैंकों की क्लोजिंग की छुट्टियां। भारत के अलग-अलग राज्यों में भी रीजनल छुट्टियां होती हैं। ये हर राज के हिसाब से अलग-अलग दिनों पर बदलती रहती हैं।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
