Bank Holidays May 2025: मई का महीना आज से शुरु हो चुका है। इस महीने में देशभर में कुल बैंक हॉलिडे 13 दिन रहने वाली है। इसमें त्यौहार और रविवार, शनिवार भी शामिल है। अगर आप भी इस महीने बैंक से जुड़े किसी काम की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। ऐसे में बैंक जाने से पहले इन छुट्टियों के बारे को चेक करने के बाद ही बैंक जाने का प्लान बनाएं।

मई में इन दिनों पर बंद रहेंगे बैंक (RBI Bank Holiday List May 2025)
मई के महीने में कुल 13 दिनों के लिए बैंक बंद रहने वाले हैं। 1 मई को मजदूर दिवस के मौके पर महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडू, आसाम, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, पश्चिम बंगाल, मणिपुर, गोवा और बिहार के सभी बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 04 मई को रविवार की छुट्टी होगी।
फिर 9 मई को रविंद्रनाथ टैगोर जयंती के दिन पश्चिम बंगाल के सभी सरकारी और निजी बैंकों में छुट्टी रहेगी और 10 मई को महीने के दूसरे शनिवार के दिन देश भर के सभी बैंकों में हॉलिडे होगी। 11 मई को रविवार का साप्ताहिक अवकाश।
इसके बाद 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा की वजह से त्रिपुरा, मिजोरम, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, अरुणांचल प्रदेश, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, श्रीनगर के बैंकों में छुट्टी रहेगी और 16 मई को सिक्किम स्टेट डे पर सिक्किम के सभी बैंक हॉलिडे रहेगी। 18 मई को रविवार की बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके बाद 24 मई को महीने का चौथा शनिवार और 25 मई को रविवार है जिसकी वजह से बैंक हॉलिडे रहेगी।
26 मई को काज़ी नज़रुल इस्लाम की जन्मदिवस के अवसर पर त्रिपुरा के सभी बैंक बंद रहेंगे और 29 मई को महाराणा प्रताप जयंती पर हिमाचल प्रदेश के निजी और सरकारी बैंकों में अवकाश रहेगा।
बैंक हॉलिडे पर ऐसे निपटाएं जरूरी काम (Bank holiday news)
बैंक हॉलिडे होने पर आप आसानी से पैसों का लेन-देन कर सकते हैं। इसके लिए आप डिजिटल बैंकिंग का यूज कर सकते हैं। बैंक की ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से आप कई सारे बैंकिंग कामों को निपटा सकते हैं। बैंक हॉलिडे होने के बावजूद आप यूपीआई की मदद से आप पैसों को ट्रांसफर कर सकेंगे। पैसों की निकासी के लिए एटीएम का भी आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications