Bank Holidays in May For Lok Sabha Elections 2024 : हमारे देश में कई जगहों पर लोकसभा चुनाव के दो चरण की वोटिंग हो चुका है।
7 मई यानी मंगलवार को कई सीटों पर तीसरे चरण का मतदान होने वाला है। आपको बता दें कि मतदान के पिछले चरण 19 अप्रैल और 26 अप्रैल को हुए हैं।

इन जगहों पर बैंक रहेंगे बंद
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी बैंक अवकाश लिस्ट के अनुसार, लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए अहमदाबाद, भोपाल, पणजी, रायपुर और कई अन्य शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि 7 मई को अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, कोकराझार, धुबरी, बारपेटा, गुवाहाटी, झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया, सरगुजा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, कोरबा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, उत्तरी गोवा, दक्षिण गोवा, कच्छ, बनासकांठा, पाटन, महेसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, सुरेंद्रनगर, राजकोट में मतदान होगा।
इसके अलावा पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली, सूरत, नवसारी, वलसाड, चिक्कोडी, बेलगाम, बागलकोट, बीजापुर, गुलबर्गा, रायचूर, बीदर, कोप्पल, बेल्लारी, हावेरी, धारवाड़, उत्तर कन्नड़, दावणगेरे, शिमोगा, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, में भी 7 मई को मतदान होगा।
वहीं, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, रायगढ़, बारामती, उस्मानाबाद, लातूर, सोलापुर, माधा, सांगली, सतारा, रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, हटकनंगले, संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद ,मैनपुरी, एटा, बदायूँ, आँवला, बरेली,मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, जंगीपुर, मुर्शिदाबाद, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव और अनंतनाग-राजौरी में मतदान होगा। इन शहरों में भी मतदान के कारण बैंक बंद रहेंगे।
इन कारणों से भी बैंक रहेंगे मई में बंद
आपको बता दें कि 8 मई 2024 को रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्मदिन है, जिसके कारण बंगाल में बैंकों की छुट्टियां रहेगी। इसके अलावा 10 मई 2024 को अक्षय तृतीया / बसव जयंती के कारण कर्नाटक में बैंक बंद रहेगा।
वहीं, 13 मई 2024 को लोकसभा चुनाव के श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे और 16 मई 2024 को सिक्किम में राज्य दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 20 मई 2024 को लोकसभा चुनाव के कारण महाराष्ट्र में बैंक बंद रहेंगे।
23 मई को बुद्ध पूर्णिमा के कारण मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, जम्मू, श्रीनगर, त्रिपुरा, नई दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, मिजोरम,अरुणाचल प्रदेश, लखनऊ, बंगाल, झारखंड में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 25 मई को नजरूल जयंती/लोकसभा आम चुनाव 2024 (चौथा शनिवार) की वजह से त्रिपुरा, उड़ीसा में बैंक बंद रहेगा।
आपको बता दें कि इस तीसरे चरण के चुनाव के बाद चौथा चरण 13 मई को पांचवां चरण 20 मई को और छठा चरण 25 मई को होगा फिर सातवां चरण जून में होगा।
मंगलवार को लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए मतदान होने का कारण बैंक समेत सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे।
लोकसभा चुनाव का रिजल्ट 4 जून को अनाउंस किए जाएंगे। साल 2024 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, वोटिंग के कारण बताए गए इन शहरों में बैंक बंद रहेंगे और कुछ राज्यों ने पहले ही मतदान के दिनों के लिए पेड या सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है, लेकिन ऑनलाइन बैंकिंग सर्विसेस की मदद से आप बैंक से जुड़े हुए कामों को आसानी से कर पाएंगे।
More From GoodReturns

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका

GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!



Click it and Unblock the Notifications