नई दिल्ली, मई 26। इस समय देश में कोरोनावायरस की दूसरी लहर चल रही है। काफी समय से कोरोना संक्रमण के रोज लाखों मामले आ रहे हैं। इसे देखते हुए अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के खतरे के मद्देनजर बैंकों ने ग्राहकों से ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने को कहा है। इससे आप अधिकतर बैंकिंग के काम अपने घर बैठे ही निपटा सकते हैं। मगर फिर भी कई ऐसे काम होते हैं, जिनके लिए बैंक ब्रांच जाना ही पड़ सकता है। अगर आप अगले महीने बैंक के किसी काम से ब्रांच में जाना चाहते हैं तो पहले जान लीजिए कि जून में कितने दिन बैंकों में काम नहीं होगा। कुछ खास अवसरों के कारण जून में 9 दिन बैंकों में छुट्टी रहेगी। चेक करें छुट्टियों की लिस्ट।
विभिन्न राज्यों में अलग-अलग दिन होंगी छुट्टियां
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरबीआई हर महीने छुट्टियों की लिस्ट जारी कर देता है। मगर हर अवकाश हर राज्य के लिए नहीं होता। बल्कि कुछ छुट्टियां राज्यवार भी होती हैं। जबकि कुछ छुट्टियां सभी राज्यों में होती हैं। आरबीआई ने जून की छुट्टियों के लिए जो लिस्ट जारी की है उसमें साप्ताहिक छुट्टियों सहित कुल 9 दिन बैंकों में काम नहीं होगा।
3 स्थानीय त्योहार
अगले महीने 3 स्थानीय त्योहार पड़ेंगे। हालांकि कोई बड़ा त्योहार जून महीने में नहीं है। स्थानीय त्योहारों पर 1-2 राज्यों में ही बैंकों में काम नहीं होगा। बाकी देश भर में ऐसे मौकों पर काम होता रहेगा।
चेक करें छुट्टियों की लिस्ट
6 जून को रविवार होगा, जबकि 12 जून को दूसरा शनिवार और 13 जून रविवार होगा। इसी तरह 15 जून को मिथुन संक्रांति और रज पर्व है। मगर इस दिन केवल इजवाल, मिजोरम और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे। फिर 20 जून को रविवार है। इसके बाद 25 जून को गुरु हरगोविंद जी जयंती के चलते जम्मू और श्रीनगर के बैंकों में काम नहीं होगा।
जानिए बाकी छुट्टियां
आखिरी सप्ताह में तीन दिन बैंकों में काम नहीं होगा। इनमें 26 जून को महीने का चौथा शनिवार पड़ेगा और 27 जून रविवार के कारण बैकों में काम नहीं होगा। आखिर में 30 जून को रेमना नी है। पर इस दिन केवल इजवाल में बैंक बंद रहेंगे।
कैसे निपटाएं छुट्टी वाले दिन काम
जिस दिन बैंकों में अवकाश हो उस दिन आप मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग के जरिए बैंकिंग से जुड़े अपने काम कर सकते हैं। छोटे-मोटे काम के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक शाखा भले बंद रहे मगर आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने कई काम कर सकते हैं। राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए आप अपने राज्य की छुट्टियों पर ध्यान दें। एक और अहम बात की भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट आप भी देख सकते हैं। आप आगे गये लिंक (https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx) पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
