Bank Holidays in July 2025: जुलाई का महीना शुरू होने जा रहा है और इसी के साथ कई बैंकिंग छुट्टियां भी आने वाली हैं। अगर आप इस महीने बैंक से जुड़ा कोई काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। इस बार जुलाई 2025 में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें साप्ताहिक अवकाश के अलावा राज्य स्तरीय त्योहारों की छुट्टियां भी शामिल हैं।

क्यों रहेंगी इतनी छुट्टियां?
हर महीने की तरह जुलाई में भी रविवार और शनिवार को तो बैंक बंद रहते ही हैं, लेकिन इस बार कई राज्यों में स्थानीय पर्व और त्योहार भी हैं, जिसके कारण अलग-अलग तारीखों पर अलग-अलग राज्यों में बैंक की ब्रांचें बंद रहेंगी। ऐसे में अगर आपका कोई बैंक से जुड़ा जरूरी काम है, तो उसे छुट्टी से पहले ही पूरा कर लें।
ATM और ऑनलाइन बैंकिंग चालू रहेगी
बैंक की ब्रांच भले ही बंद हो, लेकिन आप अपनी जरूरतों को डिजिटल माध्यम से पूरा कर सकते हैं। यानी कि ATM से पैसे निकालना, मोबाइल ऐप से ट्रांजेक्शन करना, इंटरनेट बैंकिंग से बिल पेमेंट, UPI के ज़रिए पैसों का लेन-देन ये सभी सर्विस हर दिन 24 घंटे मौजूद रहेंगी। लेकिन कुछ सर्विस जैसे चेक जमा करना, फिजिकल डॉक्यूमेंट जमा करना या डिमांड ड्राफ्ट बनवाना इन कामों के लिए बैंक शाखा में जाना जरूरी होता है।
जुलाई में बैंक छुट्टियों की तारीखें
इस महीने कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें से कुछ छुट्टियां केवल कुछ राज्यों में ही मान्य होंगी। नीचे तारीख के हिसाब से छुट्टियों की लिस्ट दी गई है।
3 जुलाई (बुधवार): खर्ची पूजा - त्रिपुरा
5 जुलाई (शनिवार): गुरु हरगोबिंद जयंती - पंजाब
6 जुलाई (रविवार): सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश
12 जुलाई (शनिवार): दूसरा शनिवार - सभी राज्य
13 जुलाई (रविवार): सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश
14 जुलाई (सोमवार): बेह डेन्खलाम - मेघालय
16 जुलाई (बुधवार): हरेला पर्व - उत्तराखंड
17 जुलाई (गुरुवार): यू तिरोत सिंह स्मृति दिवस - शिलांग
19 जुलाई (शनिवार): केर पूजा - त्रिपुरा
20 जुलाई (रविवार): सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश
26 जुलाई (शनिवार): चौथा शनिवार - सभी राज्य
27 जुलाई (रविवार): सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश
28 जुलाई (सोमवार): द्रुक्पा त्शे-जी - सिक्किम
जरूरी काम पहले निपटाएं
अगर आपको चेक क्लियर कराने हैं, फिजिकल कागजात बैंक में जमा करने हैं या कोई अन्य ब्रांच से जुड़ा काम है, तो आप छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए पहले से प्लानिंग करें। ऐसा करने से आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
प्लानिंग से होगी सहूलियत
जुलाई में बैंक की छुट्टियां ज्यादा हैं, लेकिन अगर आप समय रहते अपनी प्लानिंग कर लेते हैं, तो किसी भी जरूरी काम में देरी नहीं होगी। डिजिटल विकल्पों का ज्यादा से ज्यादा यूज करें और फिजिकल कामों को पहले ही निपटाएं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
