Bank Holiday 5 November: पिछले महीने यानी अक्टूबर में दिवाली और छठ महापर्व समेत अन्य अवसरों को लेकर अलग-अलग दिनों में कई मौकों पर बैंक समेत दूसरी संस्थाओं में अवकाश थे। इसी कड़ी में अब नवंबर महीने में भी कई ऐसे मौके हैं जिसको लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग दिनों में बैंक में छुट्टियां घोषित की गई हैं। ऐसे में यदि बैंक से जुड़ा कोई भी काम हो तो ब्रांच के लिए निकलने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर को जरूर देख लें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

इसी कड़ी में बुधवार, 5 नवंबर को देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। सभी सरकारी, प्राइवेट और ग्रामीण बैंक की ब्रांच 5 नवंबर को नहीं खुलेंगी। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों हैं और साथ में यह भी जानते हैं कि पूरे नवंबर महीने में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं...
बुधवार 5 नवंबर को बंद रहेंगे बैंक
दरअसल, 5 नवंबर को देशभर में गुरु नानक देव जी की जयंती (Guru Nanak Jayanti) और कार्तिक पूर्णिमा (Kartik Purnima 2025) का त्योहार मनाया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, कई राज्यों में बैंक इस दिन बंद रहेंगे। हालांकि, बैंक बंद रहने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और एटीएम सर्विस पहले की तरह चालू रहेंगी।
गुरु नानक जयंती सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के तौर पर मनाई जाती है। इस मौके पर पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड जैसे राज्यों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा का त्योहार भी धार्मिक तौर पर बेहद शुभ माना जाता है, जिसके कारण देश के अन्य राज्यों में छुट्टियां हैं।
नवंबर 2025 में कब-कब और कहां-कहां बैंक बंद रहेंगे
1 नवंबर (शनिवार)
कर्नाटक में आज राज्य उत्सव दिवस (Kannada Rajyotsava) मनाया जाएगा, इसलिए वहां बैंक बंद थे।। वहीं उत्तराखंड में इसी दिन इगास-बगवाल त्योहार मनाया जाएगा, जिसे देवताओं की दिवाली भी कहा जाता है। इस दिन वहां भी बैंक बंद थे।
2 नवंबर (रविवार) को साप्ताहिक अवकाश था।
5 नवंबर (बुधवार)
इस दिन देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। ये दिन गुरु नानक देव जी की जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, झारखंड, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे।
7 नवंबर (शुक्रवार)
मेघालय में गारो जनजाति का वांगला फेस्टिवल यानी फसल कटाई का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन वहां के बैंक बंद रहेंगे, लेकिन बाकी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
8 नवंबर (शनिवार)
ये दिन दूसरा शनिवार है, इसलिए पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे। कर्नाटक में इस दिन संत और कवि कनकदास की जयंती भी मनाई जाती है।
11 नवंबर (मंगलवार)
सिक्किम में इस दिन ल्हाबाब दुचेन त्योहार मनाया जाएगा, जो बौद्ध धर्म का खास दिन है। इस मौके पर वहां बैंक बंद रहेंगे।
हर रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे
8 नवंबर (दूसरा शनिवार), 9 नवंबर (रविवार), 16 नवंबर (रविवार), 22 नवंबर (चौथा शनिवार), 23 नवंबर (रविवार) और 30 नवंबर (रविवार)।
ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालू
बता दें कि बैंकों में अवकाश के बावजूद ATM, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI जैसी सभी डिजिटल सेवाएं पहले की तरह चलती रहेंगी। यानी आप घर बैठे भी पैसों का लेनदेन समेत अन्य तरह के काम कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications