बस कुछ ही दिनों बाद अप्रैल का महीना खत्म हो जाएगा और मई का महीना शुरू होगा। हर महीने की तरह मई में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उससे पहले आप
नई दिल्ली, अप्रैल 24। बस कुछ ही दिनों बाद अप्रैल का महीना खत्म हो जाएगा और मई का महीना शुरू होगा। हर महीने की तरह मई में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको मई महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उससे पहले आप छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। बता दें मई महीने में बैंक पूरे 14 दिन बंद रहेंगे तो आप बैंकिंग कामकाज निपटाने से पहले ये लिस्ट देख लें। मई में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में उनके त्योहार के आधार पर हैं।

मई में कई दिन बैंक बंद
अप्रैल की तरह मई के महीने में भी त्योहारों है। शनिवार और रविवार को छोड़ दिए जाएं तो कई ऐसे दिन हैं, जब देश में बैंक बंद रहेंगे। जिसका सिलसिला 1 मई से ही शुरू हो जाएगा। ईद का मुबारक दिन, बुद्घ पूर्णिमा परशुराम जयंति ऐसे कई मौके हैं, जब देश में बैंक पूरी तरह से बंद रहेंगे। मई में बैंक 14 दिन बंद रहेंगे। ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लें ताकि आप मुश्किल में ना पड़ जाएं। बेहतर तो यहीं होगा कि बैंकों से जुड़ा काम आप पहले ही निपटा लें, ताकि बाद में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े।
इतने दिन बंद रहेंगे बैंक
1 मई शनिवार मई डे
2 मई रविवार रविवार
7 मई शुक्रवार जुमत-उल-विदा
8 मई शनिवार दूसरा शनिवार
9 मई रविवार टैगोर जयंति
10 मई सोमवार शब-ए-कद्र
13 मई गुरुवार ईद उल फितर
14 मई शुक्रवार परशुराम जयंति
16 मई रविवार रविवार
22 मई शनिवार दूसरा शनिवार
23 मई रविवार रविवार
25 मई मंगलवार काजी नजरूल इस्लाम त्रिपुरा
26 मई बुधवार बुद्घ पूर्णिमा
30 मई रविवार रविवार
इंटरनेट बैंकिंग के जरिए निपटाएं अपने काम
बैंकों के अवकाश के बावजूद इन दिनों में मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जारी रहेगी ऐसे में बैंकिंग से जुड़े अपने काम इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर प्लान कर लें। इसके अलावा छोटे-मोटे कामकाज के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहें लेकिन आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने कई काम निपटा सकते हैं। राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए सभी ग्राहक बैंकिंग से जुड़े अपने काम इसी को ध्यान में रखकर प्लान करें।
नोट : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
