मार्च का महीना शुरू हो गया है। हर महीने की तरह मार्च में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको मार्च महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उससे पहले आप छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें।
नई दिल्ली: मार्च का महीना शुरू हो गया है। हर महीने की तरह मार्च में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको मार्च महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उससे पहले आप छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। बता दें मार्च महीने में बैंक पूरे 11 दिन बंद रहेंगे तो आप बैंकिंग कामकाज निपटाने से पहले ये लिस्ट देख लें। मार्च में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में उनके त्योहार के आधार पर हैं। ये Bank दे रहा है सस्ता Home Loan, जानिए नई ब्याज दरें

11 दिन बंद रहेंगे बैंक
आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, मार्च महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए पांच अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये सभी अवकाश 5, 11, 22, 29 और 30 तारीख को हैं। वहीं अगर हम इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिए तो कुल छुट्टियां 11 हो जाती हैं। 7 मार्च, 14 मार्च, 21 मार्च और 28 मार्च को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 13 मार्च को माह का दूसरा शनिवार है और 27 मार्च को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
मार्च महीने में इन तारीखों को बैंक बंद
5 मार्च को Chapchar Kut पड़ रहा है। इस दिन Aizawl (आइजोल- मिजोरम की राजधानी) में सारे बैंक बंद रहेंगे।
11 मार्च को महाशिवरात्रि है। इस दिन देश के कई राज्यों में बैंकों में कामकाज बंद रहेगा।
13 मार्च महीने का दूसरा शनिवार होने की वजह से अवकाश रहेगा।
14 मार्च रविवार होने की वजह से बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
15 मार्च दिन सोमवार को कुछ बैंक यूनियनों ने हड़ताल करने की घोषणा की है।
21 मार्च रविवार होने की वजह से बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
22 मार्च को बिहार दिवस है। ऐसे में बिहार राज्य में लगातार 2 दिन तक बैंक बंद रहेंगे।
27 मार्च को चौथे शनिवार की वजह से देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
28 मार्च को रविवार होने के चलते को रविवार है। लिहाजा देश के कुछ राज्यों में लगातार 4 दिन बैंक बंद रहेंगे।
29 और 30 मार्च को होली का त्योहार होने की वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा।
बैंककर्मियों की होगी 2 दिन की हड़ताल
बैंकों के निजीकरण के विरोध में बैंक यूनियनों ने 15 और 16 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। ऐसे में मार्च में बैंक लगातार चार दिन बंद रहेंगे क्योंकि 13 को महीने का दूसरा शनिवार है, जबकि 14 को रविवार है। बैंक कर्मचारियों के नौ संगठनों के शीर्ष निकाय युनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने मार्च 2021 में दो दिनों की हड़ताल का आह्वान किया है। फोरम ने सरकारी क्षेत्र के दो बैंकों के प्रस्तावित निजीकरण के विरोध में यह हड़ताल बुलाई है।
यूएफबीयू के सदस्यों में ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिशन (एआईबीईए), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कॉन्फेडरेशन (एआईबीओसी), नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ बैंक एम्प्लॉयज (एनसीबीई), ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईबीओए) और बैंक एम्प्लॉयज कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीईएफआई) शामिल हैं। इसके अलावा इंडियन नेशनल बैंक एम्प्लॉयज फेडरेशन (आईएनबीईएफ), इंडियन नेशनल बैंक ऑफिसर्स कांग्रेस (आईएनबीओसी), नेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ बैंक वर्कर्स (एनओबीडब्ल्यू) और नेशनल आर्गनाइजेशन ऑफ बैंक ऑफिसर्स (एनओबीओ) शामिल हैं।
इंटरनेट बैंकिंग के जरिए निपटाएं अपने काम
बैंकों के अवकाश के बावजूद इन दिनों में मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जारी रहेगी इसलिए ग्राहकों से अपील है कि वो बैंकिंग से जुड़े अपने काम इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर प्लान कर लें। जैसा कि मार्च में फाइनेंशियल ईयर खत्म होने वाला है। तो आप अपने काम की प्लानिंग छुट्टियों की लिस्ट देखकर ही बनाएं। इसके अलावा छोटे-मोटे कामकाज के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहें लेकिन आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने कई काम निपटा सकते हैं। राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए सभी ग्राहक बैंकिंग से जुड़े अपने काम इसी को ध्यान में रखकर प्लान करें।
नोट : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
