List of Bank Holidays in June 2024:मई का महीना खत्म होने में अभी कुछ दिन ही बचे हैं। इसके बाद जून का माह शुरु हो जाएगा। जून महीने में बैंकों में छुट्टियों की भरमार है।
बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं। अगर आपका बैंक से संबंधित कोई काम है तो उसे फटाफट अभी से निपटा लें क्योंकि छुट्टियों के कारण आपका बैंक से संबंधित काम अटक सकता है।

आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, जून महीने में कुल 10 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं।
ऐसे में आप अभी से बैंक संबंधित अपने जरूरी काम फटाफट निपटा लीजिए। जिससे आपको किसी तरह की समस्या का कोई सामना न करना पड़े।
जून में 10 दिनों की छुट्टियों में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के साथ-साथ रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार भी शामिल हैं। यहां हम आपको बैंक में छुट्टियों की पूरी लिस्ट देने जा रहे हैं। आप इन तरीखों को आप फटाफट नोट जरूर कर लें।
इन तरीखों पर जून में बंद रहेंगे बैंक
2 जून 2024, रविवार पर तेलंगाना स्थापना दिवस है जिसके कारण तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 9 जून 2024, रविवार है और महाराणा प्रताप जयंती की वजह से हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में बैंकों में छुट्टियां रहेगी।
इसके अलावा 10 जून 2024, सोमवार के दिन श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस के अवसर पर पंजाब में बैंकों में अवकाश रहेगा। आपको बता दें कि 14 जून 2024 को पाहिली राजा के कारण उड़ीसा में बैंक बंद रहेंगे।
15 जून 2024 को शनिवार के दिन राजा संक्रांति है जिसकी वजह से उड़ीसा में बैंक बंद रहेंगे। 15 जून को ही वाईएमए दिवस भी है जिसके कारण मिजोरम में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 17 जून 2024 को बकरीद/ईद-अल-अधा के पर्व पर कुछ राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश है।
वहीं, 21 जून 2024, शुक्रवार पर वट सावित्री व्रत पर कई राज्यों के बैंक में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 22 जून 2024, शनिवार को संत गुरु कबीर जयंती पर छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि 30 जून 2024, रविवार के दिन रेमना नी के कारण मिजोरम में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
आपको बता दें कि मई के महीने में आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मई महीने में 14 दिन बैंक बंद रहे थे।
ऑनलाइन सुविधाओं का कर पाएंगे यूज
बैंक बंद के दौरान बैंक से जुड़े हुए कई सारे काम आप मोबाइल या नेट बैंकिंग के जरिए भी कर सकते हैं। इसके अलावा एटीएम पर जाकर भी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। बैंक बंद रहने के दौरान सभी ऑनलाइन सुविधाएं चालू रहने वाली हैं।
इनके जरिए आप अपने बैंक से संबंधित ज्यादातर काम घर बैठे ही आराम से निपटा सकते हैं।
More From GoodReturns

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े: क्या अब बाहर का खाना होगा महंगा?

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
