अगर बैंकिंग से जूड़े किसी भी काम की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने जरूरी कामों को तुरंत निपटालें। कल के बाद बैंक में तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे।
नई दिल्ली: अगर बैंकिंग से जूड़े किसी भी काम की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अपने जरूरी कामों को तुरंत निपटालें। कल के बाद बैंक में तीन दिनों के लिए बंद रहेंगे। जी हां आज यानी शुक्रवार के बाद लगातार बैंक तीन दिन बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपका बैंक से जुड़ा काम बचा है तो इंतजार न करें और बैंक के सारे काम कल ही पूरा करने की कोशिश करें।

Bank Holidays List : जानिए 2021 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक
लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक
शनिवार से बस एक दिन को छोड़कर लगातार बैंक की छुट्टियां हैं। ऐसे में आपके जरूरी काम या फिर पैसों के लेन देन में देरी हो सकती है। हम आपको विस्तार से बता रहे हैं कि आने वाले दिनों में कब-कब बैंक की छुट्टी है। इस साल जनवरी में कई छुट्टियां रहीं जिसकी वजह से बैंक कम ही दिन खुले। वहीं अब 23, 24 और 26 जनवरी को भी बैंक बंद रहेंगे। दरअसल 23 चौथा शनिवार है, 24 को रविवार यानी संडे है। इसके बाद बैंक 25 जनवरी यानी सोमवार को खुलेगा और फिर मंगलवार को 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस है। ऐसे में गणतंत्र दिवस के मौके पर भी बैंक बंद रहेंगे।
जनवरी में 14 दिन बैंकों में थी छुट्टियां
इस जनवरी में बैंकों की 14 दिन की छुट्टी है। देश के अलग-अलग जगहों को मिलाकर नेशनल और रीजनल डॉलिडे के कारण 14 दिन बैंक बंद रहे। ये हैं वो तारीखें, जब बैंकों की जनवरी 2021 में छुट्टी रहीं क्योंकि अभी महीना पूरा नहीं हुआ इसलिए आने वाले दिनों में भी रहेंगे।
नेशनल हॉलिडे
1 जनवरी (शुक्रवार)
3 जनवरी (रविवार)
9 जनवरी ( दूसरा शनिवार)
10 जनवरी (रविवार)
17 जनवरी (रविवार)
23 जनवरी (चौथा शनिवार)
24 जनवरी (रविवार)
26 जनवरी (गणतंत्र दिवस)
31 जनवरी (रविवार)
रीजनल हॉलिडे
2 जनवरी को नए साल के जश्न के लिए मिजोरम में बैंक रहे।
14 जनवरी को मकर संक्रांति/पोंगल/माघ संक्रांति के मौके पर गुजरात, तमिलनाडु, सिक्किम और तेलंगाना में बैंकों की छुट्टी रही।
15 जनवरी को तिरुवल्लुवर दिवस/माघ बिहू और टुसू पूजा के अवसर पर तमिलनाडु और असम में बैंक का अवकाश रहा।
16 जनवरी को मिजोरम में उझावर थिरुनल के मौके पर बैंकों की छुट्टी रही।
23 जनवरी को त्रिपुरा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि 23 जनवरी को चौथा शनिवार भी रहेगा, इसलिए भी बैंक बंद रहेगा।
25 जनवरी को मणिपुर में इमोइनु इरात्पा मनाया जाएगा, जिसके कारण बैंक बंद रहेंगे।
कैश की समस्या नहीं होगी
ध्यान देने वाली बात ये है कि बैंकों कि छुट्टियों के दौरान सबसे ज्यादा किल्लत एटीएम से कैश निकालने में होती है। कई जगह बैंक बंद होने की वजह से एटीएम में कैश नहीं पहुंचता और एटीएम खाली हो जाते हैं। ऐसे में आप अपनी जरूरत के हिसाब से कैश रखें या बाकी काम ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए ही करें। हालांकि, कुछ बैंकों ने मोबाइल एटीएम वैन की सर्विस शुरू की है, जिससे कैश की समस्या को दूर होंगी।
नोट : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
