Bank Holiday In January 2026: बैंक जाने का है प्लान? घर से निकलने से पहले जान लें कब-कब बंद रहेंगे ब्रांच

Bank Holiday In January 2026: साल 2025 अब अपने समापन की ओर है, और नए वर्ष 2026 की दस्तक जल्द ही सुनाई देगी। ऐसे में तमाम लोग अपने खर्चों, निवेश और फाइनेंशियल प्लान को अंतिम रूप देने में बेहद व्यस्त हैं। नया साल बेहतर गुजरे इसके लिए एक सुदृढ़ आर्थिक योजना बनाना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Bank Holidays In January 2026

ऐसे में संभव है कि कई महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्यों के लिए आपको बैंक शाखा जाना पड़ सकता है। इनमें पासबुक अपडेट करवाना, चेक जमा करना, किसी प्रकार के लोन के लिए आवेदन भरना या अन्य कोई बैंकिंग कार्य शामिल हैं। ऐसे ज़रूरी कामों की योजना बनाते समय अक्सर लोग यह भूल जाते हैं कि बैंक भी सार्वजनिक छुट्टियों पर बंद रहते हैं।

बिना बैंक छुट्टियों की सूची जांच किए काम की योजना बनाने से आपका कीमती समय और मेहनत दोनों बर्बाद हो सकते हैं। इस असुविधा से बचने के लिए, साल 2026 की शुरुआत में ही जनवरी महीने की बैंक छुट्टियों की जानकारी रखना आवश्यक है, ताकि आप अपनी गतिविधियों को कुशलता से व्यवस्थित कर सकें। तो चलिए जानते हैं कि जनवरी 2026 में कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे...

जनवरी 2026 में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

जनवरी 2026 में कुछ तय तारीखों पर बैंक बंद रहेंगे, जिनमें राष्ट्रीय अवकाश और नियमित साप्ताहिक छुट्टियां शामिल हैं। नीचे दिए गए टेबल में देखें कौन-कौन से दिन और किस कारण से बैंक बंद रहने वाले है...

तारीखदिनकारण
1 जनवरी 2026गुरुवार नए साल का दिन
10 जनवरी 2026शनिवार दूसरा शनिवार
14 जनवरी 2026बुधवार मकर सक्रांति/पोंगल (क्षेत्रीय त्योहार)
24 जनवरी 2026शनिवार चौथा शनिवार
26 जनवरी 2026सोमवार गणतंत्र दिवस

छुट्टियों में भी ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक बंद होने का मतलब यह नहीं कि आपका पैसे से जुड़े कोई भी लेन-देन का काम नहीं कर पाएंगे। बैंक हॉलीडे के समय भी आप ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल ऐप के जरिए ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। इसके अलावा अन्य तरह के वित्तीय काम भी कर सकते हैं।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+