Bank Holidays in February 2026: साल का सबसे छोटा महीना होने के कारण फरवरी में छुट्टियों की संख्या कम रहती है। यही वजह है कि इस माह में बैंक अवकाश सीमित होते हैं, जो राज्य-विशेष त्योहारों या आयोजनों पर निर्भर करते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) हर महीने राज्यवार बैंक छुट्टियों की सूची जारी करता है। RBI नियमों के तहत, हर महीने दूसरा व चौथा शनिवार और सभी रविवार को बैंक बंद रहते हैं।
फरवरी में पूरे देश में कुल कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
फरवरी 2026 में लॉसर, छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती और राज्यों के राज्य दिवस/स्थापना दिवस जैसे प्रमुख अवसरों पर बैंक बंद रहेंगे। फरवरी 2026 में बैंक सिर्फ वीकली हॉलिडे और कुछ खास शनिवारों की वजह से बंद रहेंगे। महीने की शुरुआत में 1 फरवरी, जो रविवार है, बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 14 फरवरी, यानी दूसरा शनिवार, और 15 फरवरी, यानी अगला रविवार, भी बैंक बंद रहेंगे। फिर 22 फरवरी को रविवार और महीने के अंत में 28 फरवरी, जो चौथा शनिवार है, भी बैंक बंद रहेंगे। इस तरह फरवरी में कई दिन बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी।

- 18 फरवरी को सिक्किम में लॉसर पर्व के चलते बैंक बंद रहेंगे। यह तिब्बती नववर्ष सिक्किम में बड़े उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है।
- 19 फरवरी 2026 को महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का अवकाश रहेगा। यह दिवस मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती को चिह्नित करता है।
- 20 फरवरी 2026 को मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में राज्य दिवस के चलते बैंक बंद रहेंगे। 1987 में इसी तारीख को दोनों राज्यों को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था।
फरवरी 2026 में बैंक हॉलीडे की पूरी लिस्ट
- 1 फरवरी 2026, रविवार - साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में
- 14 फरवरी 2026, शनिवार - दूसरा शनिवार, पूरे देश में
- 15 फरवरी 2026, रविवार - साप्ताहिक अवकाश / महाशिवरात्रि, पूरे देश में
- 18 फरवरी 2026, बुधवार - लोसार पर्व, सिक्किम
- 19 फरवरी 2026, गुरुवार - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती, महाराष्ट्र
- 20 फरवरी 2026, शुक्रवार - राज्य स्थापना दिवस, अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम
- 22 फरवरी 2026, रविवार - साप्ताहिक अवकाश, पूरे देश में
- फरवरी 2026 (तिथि घोषित नहीं) - लुई-नगाई-नी उत्सव, मणिपुर
- 28 फरवरी 2026, शनिवार - चौथा शनिवार, पूरे देश में अवकाश
घर बैठे ऑनलाइन इन सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं
बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग और व्हाट्सऐप बैंकिंग जैसी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं, बशर्ते वे इन सेवाओं के लिए रजिस्टर्ड हों।
- खाता बैलेंस और स्टेटमेंट देखना
- चेकबुक मंगवाना
- बिल भरना
- मोबाइल रिचार्ज करना
- पैसे भेजना या प्राप्त करना
- होटल और यात्रा के टिकट बुक करना
- अपने खर्च का विवरण देखना
- चेक रोकना
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
