Bank Holidays: इतने दिन फरवरी 2025 में यहां रहने वाले हैं बैंक बंद, फटाफट चेक कर लें लिस्ट, ये है डिटेल

Bank Holidays In February: अगर आप बैंक से जुड़े काम करने का प्लान बना रहे हैं, तो सबसे पहले फरवरी 2025 में बैंक छुट्टी की पूरी जानकारी जाने लें। इस महीने में भारत के अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं। इस महीने में कुछ अहम अवकाश हैं।

Bank Holidays In February

फरवरी 2025 में इन दिनों रहेंगे बैंक बंद

फरवरी 2025 में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों पब्लिक अवकाश की वजह से बैंक बंद रहने वाले हैं। आपको ये जरूर पता होना चाहिए आपके राज्य में किस दिन बैंक रहेंगे, ताकी आप उसे ध्यान में रखते हुए अपने काम को पहले से या सही तरीके से निपटा लें।

ये है अवकाश की लिस्ट

फरवरी महीने के शुरुआत से छुट्टियों की फेहरिस्त लगी हुई है, आप भी अपना काम इन छुट्टियों से पहले निपटा लें।

रविवार 2 फरवरी 2025 को पूरे देश में साप्ताहिक अवकाश है
त्रिपुरा में 3 फरवरी 2025 को सरस्वती पूजा की वजह से छुट्टी रहेगी
देश में 8 फरवरी 2025 दूसरा शनिवार होने के कारण छुट्टी होगी
साप्ताहिक अवकाश 9 फरवरी 2025 को देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
तमिलनाडु में थाई पूसम की वजह से 11 फरवरी 2025 को सभी बैंक बंद रहने वाले हैं
हिमाचल प्रदेश में गुरु रविदास की जयंती पर 12 फरवरी 2025 को प्रदेश के बैंक बंद रहेंगे
मणिपुर में लुई-नगाई-नी के त्योहार के करना 15 फरवरी 2025 को बैंक रहेंगे
देश में 16 फरवरी 2025 को रविवार के दिन साप्ताहिक अवकाश होगा इस दिन सभी बैंक बंद रहेंगे
महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की जयंती की वजह से 19 फरवरी 2025 को प्रदेश के सभी बैंक बंद रहेंगे
मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में राज्य का दर्जा दिवस मनाया जाता है यानी 20 फरवरी 2025 को यहां पर सभी बैंक बंद रहते हैं।
चौथा शनिवार 22 फरवरी 2025 को पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
साप्ताहिक रविवार 23 फरवरी 2025 को पूरे देश के सभी बैंक बंद रहेंगे
महा शिवरात्रि के दिन 26 फरवरी 2025 को कुछ राज्यों के बैंक बंद रहेंगे
गंगटोक में लोसार के लिए 28 फरवरी 2025 को बैंक बंद रहेंगे

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+