Bank Holiday News: कई राज्यों में इस महीने अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच काफी छुट्टियां रहने वाली हैं। ऐसे मेंं अगर आपको कोई जरूरी काम है तो आप जल्द से जल्द निपटा लें। ये छुट्टियां इन राज्यों में मनाए जाने वाले फेस्टिवल की वजह से होंगी। वहीं कुछ ऐसे त्यौहार हैं जिनके कारण पूरे देश में बैंकों की छुट्टी रहेगी। चलिए फटाफट आपको बताते हैं कि छुट्टियां कब रहने वाली हैं।

20 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक इतने दिन होगी बैंक में छुट्टी (Bank Holiday latest news)
RBI की वेबसाइट के मुताबिक, 20 अक्टूबर को रविवार के कारण देशभर के बैंकों में छुट्टी होगी। इसके बाद 26 अक्टूबर को चौथा शनिवार और परिग्रहण दिवस पर जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 27 अक्टूबर को रविवार
की वजह से बैंक बंद रहेगा और 31 अक्टूबर को दिवाली, नरक चतुर्दशी, काली पूजा और सरदार पटेल जयंती पर बैंक बंद रहेंगे। इस दिन त्रिपुरा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, सिक्किम, मणिपुर, मेघालय को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक बंद रहने पर ऐसे निपटाएं जरूरी काम (Bank Holidays In October 2024)
बैंक बंद रहने के दिनों पर आप ऑनलाइन सेवाएं के साथ नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई की सुविधा का उपयोग कर सकते है। आप बैंक जाने से पहले अपनी स्थानीय बैंक शाखा से छुट्टियों के बारे में पता कर लें, क्योंकि भारत में हर राज्य में छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। इसके अलावा आप कैश निकालने के लिए एटीएम का यूज भी कर सकते हैं।
अक्टूबर में इतने दिन बंद रहे हैं बैंक
RBI के नियमों के अनुसार, महीने पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को कार्य दिवस माना जाता है। RBI द्वारा कभी इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। अक्टूबर के महीने में कई दिनों पर आरबीआई ने छुट्टी घोषित की है। चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं। सबसे पहले महीने की शुरुआत में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और महालय अमावस्या के कारण बैंकों की छुट्टी रही थी। इसके बाद 6 अक्टूबर रविवार को देशभर के बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी थी। वहीं, 12 अक्टूबर को शनिवार को आयुध पूजा, दशहरा और दूसरे शनिवार के कारण सभी बैंकों की छुट्टी रही और 13 अक्टूबर को रविवार के दिन देशभर के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रही। इसके बाद 20 अक्टूबर को रविवार पर देशभर के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।
इसके बाद 26 अक्टूबर 2024- शनिवार देशभर के बैंक चौथे शनिवार के कारण बंद रहेंगे। फिर 27 अक्टूबर को रविवार को देशभर के सभी बैंकों की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी और 31 अक्टूबर को गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, नरक चतुर्दशी और दिवाली के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
