बस कुछ ही दिनों बाद मार्च का महीना खत्म हो जाएगा और अप्रैल का महीना शुरू होगा। हर महीने की तरह अप्रैल में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे।
नई दिल्ली: बस कुछ ही दिनों बाद मार्च का महीना खत्म हो जाएगा और अप्रैल का महीना शुरू होगा। हर महीने की तरह अप्रैल में भी बैंक कुछ दिनों के लिए बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अप्रैल महीने में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है तो उससे पहले आप छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें। बता दें अप्रैल महीने में बैंक पूरे 9 दिन बंद रहेंगे तो आप बैंकिंग कामकाज निपटाने से पहले ये लिस्ट देख लें। मार्च में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में उनके त्योहार के आधार पर हैं।

Bank FD से ज्यादा ब्याज मिलेगा Corporate FD में, चेक करें दरें
जरूरी खबर इस महीने 27 मार्च से 4 अप्रैल तक छुट्टी
बैंक की छुट्टियों का पैटर्न पूरे देश में एक जैसे नहीं होता है। यह हर राज्य में अलग-अलग छुट्टियां होती हैं। अगर आपका बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम है तो उसे इसी हफ्ते पूरा कर लें, नहीं तो आपको फिर आपको 3 अप्रैल तक इंतजार करना पड़ेगा। बता दें इस महीने यानी की मार्च में 27 मार्च से लेकर 4 अप्रैल के बीच आपके पास 2 दिन का ही समय बचता है, जिसमें आप बैंक में जा कर काम कर सकते हैं। अगर आपने इस हफ्ते काम नहीं किया तो फिर आपको 4 अप्रैल तक इंतजार करना होगा। वहीं बता दें कि देश में बैंक दूसरे शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं। इसके अलावा होली के चलते बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसमें 27 मार्च से लेकर 29 मार्च तक लगातार 3 दिन तक बैंक बंद रहेंगे।
बैंक लगातार 4 दिन तक बंद
पटना में स्थानीय बैंक लगातार 4 दिन तक बंद रहेंगे। इसका कारण ये है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 30 मार्च को छुट्टी का ऐलान किया है। 2 अप्रैल को गुड फ्राइडे है। लिहाजा पूरे देश भर के बैंक बंद रहेंगे। सेंट्रल बैंक के मार्च 2021 के हॉलीडे कैलेंडर के मुताबिक, कई राज्यों के बैंक 22 मार्च, 29 मार्च और 30 मार्च को बंद रहेंगे।
अप्रैल में कितने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखिए पूरी लिस्ट
1 अप्रैल, गुरुवार - ओडिसा डे, बैंको के सालाना अकाउंट्स का क्लोजिंग ईयर
2 अप्रैल, शुक्रवार - गुड फ्राइडे
4 अप्रैल, रविवार - ईस्टर
5 अप्रैल, सोमवार - बाबू जगजीवन राम जयंती
13 अप्रैल, मंगलवार - उगड़ी, तेलुगू न्यू ईयर, गुड़ी पाड़वा, वैसाख, बिजू फेस्टिवल, बोहाग बिहू
14 अप्रैल, बुधवार - डॉ. अंबेडकर जयंती, तमिल न्यू ईयर, अशोकी महान की जयंती।
15 अप्रैल, गुरुवार - हिमाचल डे, विशु, बंगाली न्यू ईयर, सरहुल
21 अप्रैल, गुरुवार - रामनवमी
25 अप्रैल, रविवार - महावीर जयंती
इंटरनेट बैंकिंग के जरिए निपटाएं अपने काम
बैंकों के अवकाश के बावजूद इन दिनों में मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग जारी रहेगी ऐसे में बैंकिंग से जुड़े अपने काम इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर प्लान कर लें। इसके अलावा छोटे-मोटे कामकाज के लिए आप ऑनलाइन बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक की शाखाएं भले ही बंद रहें लेकिन आप इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अपने कई काम निपटा सकते हैं। राज्यों में बैंक की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए सभी ग्राहक बैंकिंग से जुड़े अपने काम इसी को ध्यान में रखकर प्लान करें।
नोट : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही, आपको बता दें कि हर राज्य के हिसाब से बैंक में छुट्टियां अलग-अलग होती है। जिन राज्यों में स्थानीय छुट्टियां हैं, उनको छोड़कर अन्य राज्यों में बैंकिंग कामकाज सामान्य तरीके से होगा। आप चाहें तो नीचे दिए गये
लिंक पर क्लिक कर छुट्टियों की लिस्ट देख सकते है। https://www.rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
