नई दिल्ली, जनवरी 25। जनवरी का महीना खत्म होने जा रहा है। करीब 1 हफ्ते बाद नया महीना शुरू हो जाएगा। बता दें कि अगले महीने यानी फरवरी में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। जनवरी महीने में 16 दिन की छुट्टियां थीं। वहीं फरवरी में 12 दिन की छुट्टियां होंगी। बताते चलें कि इन छुट्टियों में दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार भी शामिल हैं। आइए चेक करते हैं फरवरी में पड़ने वाली बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट।
हर राज्य के बैंक नहीं होंगे बंद
फरवरी माह में बसंत पंचमी और गुरु रविदास जयंती के दिन भी बैंकों में अवकाश रहेगा। मगर ध्यान रहे कि पूरे महीने में पड़ने वाली 12 छुट्टियों पर देश के सभी बैंकों की छुट्टियां नहीं होंगी। बल्कि अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग छुट्टियां होती हैं। फरवरी के महीने में पड़ने वाले कुछ अवकाश/त्योहार किसी विशेष राज्य या क्षेत्र से संबंधित होते हैं।
अलग-अलग राज्यों में विभिन्न छुट्टियां
अगले महीने बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए यदि आप अगले महीने किसी काम से बैंक ब्रांच जाने की योजना बना रहे हैं तो छुट्टियों की लिस्ट देखने के बाद ही जाएं। जनवरी के इस अंतिम सप्ताह में भी बुधवार 26 जनवरी को बैंक बंद रहेंगे जिस दिन देश का गणतंत्र दिवस है।
ये रही छुट्टियों की लिस्ट
2 फरवरी - सोनम लोचर (गंगटोक में बैंक बंद), 5 फरवरी - सरस्वती पूजा/श्री पंचमी/बसंत पंचमी (अगरतला, भुवनेश्वर, कोलकाता में बैंक बंद), 6 फरवरी - रविवार, 12 फरवरी - महीने का दूसरा शनिवार और 13 फरवरी - रविवार के कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे।
ये रही बाकी छुट्टियों की लिस्ट
15 फरवरी - हज़रत अली जन्मदिन/लुई-नागई-नी (इम्फाल, कानपुर, लखनऊ में बैंक बंद), 16 फरवरी - गुरु रविदास जयंती (चंडीगढ़ में बैंक बंद), 18 फरवरी - डोलजात्रा (कोलकाता में बैंक बंद), 19 फरवरी - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती (बेलापुर, मुंबई, नागपुर में बैंक बंद) और 20 फरवरी - रविवार के चलते बैंकों में काम नहीं होगा। इसके बाद फिर 26 फरवरी - महीने का चौथा शनिवार और 27 फरवरी - रविवार होगा।
तीन तरह की होती हैं बैंकों की छुट्टियां
भारतीय रिज़र्व बैंक ने छुट्टियों को तीन कैटेगरियों में रखा है। इनमें परक्राम्य लिखत अधिनियम के तहत अवकाश, परक्राम्य लिखत अधिनियम और वास्तविक समय सकल निपटान अवकाश के तहत अवकाश और बैंकों के खाते बंद करना शामिल हैं। बता दें कि अगले महीने से तीन बैंकों में कुछ बदलाव भी होने जा रहे हैं।
बैंकों में लागू होने वाले नये बदलाव
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक 1 फरवरी से चेक क्लीयरेंस का नियम बदलने जा रहा है। 1 फरवरी से बैंक में चेक पेमेंट के लिए कंफर्मेशन जरूरी कर दिया जाएगा। अगर कंफर्मेशन न हो तो चेक रिटर्न भी किया जा सकता है। वहीं एसबीआई 1 फरवरी से आईएमपीएस ट्रांजेक्शन पर (2 लाख से 5 लाख रुपये तक) बतौर पैसे भेजने के शुल्क के लिए 20 रुपये और जीएसटी लेगा। इसके अलावा पीएनबी 1 फरवरी से आपकी किसी किस्त या निवेश के मामले में डेबिट अकाउंट में पैसा न होने के कारण फेल ट्रांजेक्शन पर 250 रुपए का चार्ज लगाएगा। यदि आप एसबीआई, पीएनबी या बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहक हैं तो इन नियमों और लगने वाले चार्ज का जरूर ध्यान रखें।
More From GoodReturns

Bank Holidays: लगातार 4 दिनों तक बैंकों में नहीं होगा काम! कब-कब बंद रहेंगे बैंक, चेक करें हफ्ते का शेड्यूल

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday Today: आज राम नवमी पर आपके शहर में बैंक बंद या खुला? चेक करें रिजर्व बैंक का हॉलिडे कैलेंडर

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 28 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में आया उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 26 मार्च को लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 27 मार्च को फिर से सोने की कीमतों में तेजी! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Happy Ram Navami 2026: आज है राम नवमी! इन खास मैसेज से करें अपनों का दिन खास

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव



Click it and Unblock the Notifications