नई दिल्ली, नवंबर 27। अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम नहीं निपटा है तो फटाफट निपटा लें। क्योंकि 4 दिन में नया महीना शुरू होने जा रहा है और अगले महीने भारत में कुल 12 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक ने पहले ही 2021 के लिए छुट्टियों की सूची जारी कर दी थी। सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक कुल मिला कर अगले महीने 12 दिन बंद रहेंगे। इनमें शनिवार-रविवार की भी छु्ट्टियां शामिल रहेंगी।
कुल तीन कैटेगरी की छुट्टियां
आरबीआई की लिस्ट में अगले क्रिसमस सहित सात सरकारी छुट्टियों का उल्लेख है। मगर क्रिसमस महीने के चौथे शनिवार को पड़ रहा है। इसलिए एक छुट्टी इस तरह कम हो गयी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट में 3 कैटेगरियां होती हैं। इनमें अलग-अलग राज्यों की छुट्टियां, धार्मिक छुट्टियां और अन्य त्योहार शामिल हैं।
राज्यों के हिसाब से छुट्टियां
एक बात आपका जानना जरूरी है कि 12 दिन बैंक सभी राज्यों के बंद नहीं रहेंगे। बल्कि कुछ छुट्टियां केवल कुछ ही स्टेट के लिए होती हैं। होता यह है कि कुछ राज्य-वार छुट्टियों पर संबंधित राज्यों के ही बैंक बंद रहते हैं। उदाहरण के लिए गोवा में सेंट फ्रांसिस जेवियर के पर्व के अवसर पर 3 दिसंबर को बैंक अवकाश रहेगा, लेकिन देश के अन्य हिस्सों में सेवाएं उपलब्ध रहेंगी।
ये होती हैं कैटेगरी
आरबीआई कुछ छुट्टियों को 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत छुट्टी' की कैटेगरी में वर्गीकृत करता है। वहीं अन्य के लिए कैटेगरी होती हैं 'हॉलिडेज अंडर नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट' और 'रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे' और 'बैंक्स' क्लोजिंग ऑफ अकाउंट्स'। इस तरह अगर क्रिसमस वीकेंड पर नहीं होता तो भी देश के हर हिस्से में बैंक बंद रहते। इनमें जम्मू, कानपुर, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, कोच्चि, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर और तिरुवनंतपुरम शामिल हैं।
कौन-कौन सी हैं छुट्टियां
3 दिसंबर : सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व - गोवा
18 दिसंबर : यू सोसो थाम की पुण्यतिथि - शिलांग
24 दिसंबर : क्रिसमस महोत्सव (क्रिसमस से एक दिन पहले) - आइजोल, शिलांग
25 दिसंबर : क्रिसमस - गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम
जानिए बाकी छुट्टियों की लिस्ट
27 दिसंबर : क्रिसमस सेलिब्रेशन - आइजोल
30 दिसंबर : यू कियांग नांगबाह - शिलांग
31 दिसंबर : नए साल की पूर्व संध्या - आइजोल
ये होंगे वीकेंड
5 दिसंबर को रविवार, 11 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार, 12 दिसंबर को रविवार, 19 दिसंबर को रविवार, 25 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार और क्रिसमस और 26 दिसंबर को रविवार होगा।
More From GoodReturns

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
