Bank Holiday Today: त्योहारी सीजन के दौर के बीच आज पूरे देश में भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। धनतेरस के साथ शुरु हुए दिवाली के पांच दिवसीय महाउत्सव की समाप्ति आज भाई दूज के त्योहार के साथ होगा। पिछले कुछ दिन इन त्योहारों के बीच में देशभर में अलग-अलग मौकों पर बैंक समेत तमाम सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में अवकाश घोषित किया गया था।

ऐसे में कई लोगों के मन में असमंजस की स्थिति है कि आज भाई दूज के मौके पर बैंक बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। यदि आपके भी मन में ऐसे सवाल हैं तो घर से निकलने से पहले भारतीय रिजर्व बैंक के होलीडे कैलेंडर को एक बार जरूर चेक कर लें। तो चलिए फटाफट जान लेते हैं कि आज, 23 अक्टूबर को भाई दुज पर आपके शहर में बैंक खुला रहेगा या नहीं और बैंक में कामकाज होगा या नहीं...
23 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे या नहीं?
रिज़र्व बैंक ऑ इंडिया (RBI) साल के शुरुआत में ही पूरे साल के लिए बैंक होलीडे कैलेंडर जारी कर देता है जिसमें बताया गया होता है कि किस दिन में किन राज्यों या शहरों में बैंक बंद रहेंगे। RBI के हॉलीडे कैलेंडर को देखें तो 23 अक्टूबर को कई राज्यों में बैंकों के लिए छुट्टी घोषित की गई है।
जिन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे उनमें गुजरात, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं। इन राज्यों को छोड़कर, देश के बाकी सभी हिस्सों में बैंक आज खुले रहेंगे। हालांकि भाई दूज / भाई बिज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / भ्रातृद्वितीया / निंगोल चकौबा के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला जैसे शहरों में बैंक में कामकाज नहीं होगा।
क्या दिल्ली, मुंबई में बैंक खुले रहेंगे?
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, 23 अक्टूबर को भाई दूज के कारण यहां बैंक बंद नहीं रहेंगे। इसका मतलब है कि दिल्ली में बैंक आज खुले रहेंगे। अगर आप इस शहर में रहते हैं, तो अपने बैंकिंग काम सामान्य रूप से कर सकते हैं। इसी तरह, मुंबई में भी बैंक आज खुले रहेंगे।
More From GoodReturns

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित



Click it and Unblock the Notifications
