Bank Holiday Today; 7 Oct: त्योहारी सीजन के दौर के बीच आज यानी 7 अक्टूबर (मंगलवार) को देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। तमाम सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंकों के साथ ही कुछ अन्य सरकारी संस्थाएं भी बंद रहेंगी। हालांकि, जिन राज्यों में अवकाश घोषित नहीं किया गया है, वहां, बाकी सामान्य दिनों की तरह ही बैंकों व अन्य संस्थानों में कामकाज होंगे।
ऐसे में यदि आपको बैक से जुड़े किसी काम के लिए ब्रांच जाना है तो उससे पहले यह जरूर जानकारी हासिल कर लें कि कहीं आपके राज्य में बैंक बंद तो नहीं है। तो चलिए जान लेते हैं कि आज किन राज्यों में और किस वजह से बैंक बंद हैं...

दरअसल, मंगलवार को देश के 4 राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। बाकी सभी राज्यों में बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे और अपना नियमित कामकाज जारी रखेंगे।
कहां और क्यों है बैंकों में छुट्टी?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार, आज मंगलवार 7 अक्टूबर को कर्नाटक, ओडिशा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे। इन चारों राज्यों में महार्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के उत्सव के चलते बैंक बंद रहेंगे।
ये दोनों त्योहार आश्विन मास की पूर्णिमा को मनाए जाते हैं। महार्षि वाल्मीकि जयंती पर महर्षि वाल्मीकि की स्मृति में कार्यक्रम होते हैं, जिन्होंने रामायण की रचना की थी। वहीं कुमार पूर्णिमा खासकर पूर्वी भारत के ओडिशा और बिहार में मनाई जाती है। इस दिन लोग चंद्रमा की पूजा करते हैं और भगवान कार्तिकेय की आराधना करते हैं।
दिल्ली और यूपी में भी बंद रहेंगे बैंक?
आरबीआई कैलेंडर के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बैंकों के लिए अवकाश घोषित नहीं है, लेकिन इन दोनों राज्यों की सरकारों ने अपने स्तर पर 7 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी घोषित की है। ऐसे में कई लोगों के मन में असमंजस की स्थिति है कि क्या यहां बैंक बंद रहेंगे या खुला रहेंगे?
चूंकि आरबीआई ने इन दोनों राज्यों में बैंक के लिए अवकाश घोषित नहीं किया है, ऐले में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर भी दिल्ली और यूपी में बैंक खुलेंगे। इसलिए आज दिल्ली-यूपी में बैंक सामान्य समय की तरह खुलेंगे और उनका कामकाज बिना किसी रुकावट के जारी रहेगा।
बता दें कि आरबीआई देशभर में अलग-अलग उत्सव व अवसरों को लेकर हॉलीडे कैलेंडर जारी करता है। ऐसे में स्थानीय त्योहारों या आयोजनों के कारण बैंक अवकाश राज्य या क्षेत्र के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। कुछ अवकाश पूरे देश के लिए होते हैं तो कुछ विशिष्ट क्षेत्रों के लिए होते हैं। ऐसे में ग्राहकों को अपनी बैंकिंग गतिविधियों की योजना बनाने से पहले हॉलीडे कैलेंडर को जरूर देख लेना चाहिए।
अक्टूबर 2025 में कब-कब और कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक?
RBI कैलेंडर के अनुसार, अक्टूबर में लगभग 21 दिन बैंक अवकाश घोषित है, जिनमें से अक्टूबर के पहले सप्ताह में दुर्गा पूजा, दशहरा और गांधी जयंती सहित कई त्योहारों पर बैंक बंद रहे। अब आगे शिमला में 10 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। इन क्षेत्रों को छोड़कर, पूरे भारत में बैंक सामान्य रूप से काम करेंगे।
11 अक्टूबर को, देश भर के सभी बैंक बंद रहेंगे क्योंकि यह दूसरा शनिवार है। RBI के दिशानिर्देशों के अनुसार, बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।
- 7 अक्टूबर (मंगलवार) - महर्षि वाल्मीकि जयंती / कुमार पूर्णिमा के अवसर पर कर्नाटक (बेंगलुरु), ओडिशा (भुवनेश्वर), चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश (शिमला) में बैंक बंद रहेंगे।
- 10 अक्टूबर (शुक्रवार) - करवा चौथ के अवसर पर शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
- 11 अक्टूबर (शनिवार) - दूसरे शनिवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 12 अक्टूबर (रविवार) - रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 18 अक्टूबर (शनिवार) - कटि बिहू के अवसर पर गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
- 19 अक्टूबर (रविवार) - रविवार के साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 20 अक्टूबर (सोमवार) - दिवाली (दीपावली) / नरक चतुर्दशी / काली पूजा के लिए अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, पणजी, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।
- 21 अक्टूबर (मंगलवार) - दिवाली अमावस्या (लक्ष्मी पूजन) / दीपावली / गोवर्धन पूजा के लिए बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
- 22 अक्टूबर (बुधवार) - दिवाली (बलि प्रतिपदा) / विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस / गोवर्धन पूजा / बलिपद्यामी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
- 23 अक्टूबर (गुरुवार) - भाई बिज / भाईदूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा (दीपावली) / भ्रातृद्वितीया / निंगोल चक्कौबा के कारण अहमदाबाद, गंगटोक, इम्फाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंक बंद रहेंगे।
- 25 अक्टूबर (शनिवार) - चौथे शनिवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 26 अक्टूबर (रविवार) - रविवार की साप्ताहिक छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे।
- 27 अक्टूबर (सोमवार) - छठ पूजा (शाम की पूजा) के कारण कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
- 28 अक्टूबर (मंगलवार) - छठ पूजा (सुबह की पूजा) के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।
- 31 अक्टूबर (शुक्रवार) - सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के कारण अहमदाबाद में बैंक बंद रहेंगे।
बैंक हॉलीडे पर ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक में छुट्टी रहने के बावजूद मोबाइल बैंकिंग, नेट बैंकिंग जैसे ऑनलाइन सेवाएं चालू रहेंगी। ऐसे में आप छुट्टियों के दौरान भी इन सेवाओं का लाभ बिना किसी बाधा के उठा सकते हैं, जब तक कि कोई तकनीकी समस्या या अन्य कारणों से सूचना न दी जाए। कैश ट्रांजैक्शन के लिए एटीएम सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा, ऐप और UPI जैसे डिजिटल भुगतान सिस्टम भी सामान्य रूप से काम करते रहेंगे।
More From GoodReturns

TRAI का नया SMS नियम: अब फर्जी OTP और स्पैम मैसेज पर लगेगी लगाम, जानें क्या है 'प्री-टैगिंग'

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

IPO Alert: आज से 3 कंपनियों के IPO में दांव लगाने का मौका, चेक करें प्राइस बैंड और GMP की पूरी डिटेल

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: 25 अगस्त को सोने-चांदी के भाव स्थिर, खरीदारी से पहले देखें लेटेस्ट रेट्स

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा



Click it and Unblock the Notifications