Bank Holiday Today News: ज्यादातर ऑफिस में शनिवार के दिन छुट्टी होती है और ग्राहक अपना बैंक जाकर इस दिन निपटाने की सोचते हैं। कई ऑफिस में सोमवार से शुक्रवार के बीच कोई भी अवकाश नहीं होता है जिसके कारण उन्हें बैंक से जुड़ा काम खत्म करने के लिए शनिवार का दिन ही मिल पाता है। चलिए जानते हैं कि आज शनिवार पर बैंक में छुट्टी रहेगी या नहीं।

क्या आज पब्लिक बैंक और प्राइवेट बैंक बंद रहेंगे?
आज 8 जून है और शनिवार का दिन भी है तो ऐसे में बैंकों में आज छुट्टी रहेगी। जून महीने का ये दूसरा शनिवार है। महीने के दूसरे शनिवार के दिन सभी बैंकों में अवकाश रहता है फिर चाहे वह प्राइवेट बैंक हो या फिर पब्लिक बैंक। आपको बता दें कि बैंक में हर माह रविवार को छुट्टी रहती है।
इसी के साथ रविवार, दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को भी बैंक बंद रहते हैं। इस बार जून में छुट्टियों की भरमार है। आप इस लिस्ट में यह चेक कर सकते हैं कि इस महीने में कब-कब छुट्टियां हैं।
ये है आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट
2 जून रविवार सभी जगह बैंकों में अवकाश था। 8 जून दूसरा शनिवार सभी जगह बैंक बंद रहेगा। 9 जून को रविवार के साथ-साथ महाराणा प्रताप जयंती की भी है जिसके कारण हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में बैंकों में छुट्टियां रहेगीसभी जगह बैंकों में छुट्टी रहेगी। 14 जून 2024 को पाहिली राजा के कारण उड़ीसा में बैंक बंद रहेंगे। 15 जून रज संक्रांति आइजोल-भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेगा।
17 जून 2024 को बकरीद और ईद-अल-अधा के पर्व पर कुछ राज्यों को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश है। वहीं, 21 जून 2024, शुक्रवार पर वट सावित्री व्रत पर कई राज्यों के बैंक में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 22 जून 2024, शनिवार को संत गुरु कबीर जयंती पर छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में बैंक बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि 30 जून 2024, रविवार के दिन रेमना नी के कारण मिजोरम में बैंकों में छुट्टी रहेगी। मई के महीने में आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मई महीने में 14 दिन बैंक बंद रहे थे।
सभी राज्यों में छुट्टियों की लिस्ट एक सी नहीं होती है और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक, सभी राज्यों की छुट्टियों की लिस्ट अलग होती है। RBI की ऑफिशियल वेबसाइट पर इन छुट्टियों की पूरी लिस्ट दी होती है, जिसमें राज्यों के हिसाब से अलग त्योहारों छुट्टियों की जानकारी होती है।
ऐसे कर सकते हैं बैंक से जुड़े काम
छुट्टियों के दिन आप आसानी से घर बैठे ऑनलाइन बैंकिंग की सहायता से अपने सारे बैंक से जुड़े हुए कर सकते हैं। ज्यादातर बैंक की अपनी मुख्य सर्विसेज ऑनलाइन उपलब्ध कराते हैं। इसलिए अवकाश वाले दिन भी आप बहुत से बैंकिंग कार्य घर बैठे ही निपटा सकते हैं। इसके अलावा आप नेट बैंकिंग सुविधा का इस्तेमाल करके भी लेन -देन कर सकते हैं। हालांकि आपको बैंक में जाकर कोई काम करवाना है तो आप इन छुट्टियों को छोड़कर भी करवा सकते हैं।
More From GoodReturns

जन्माष्टमी पर बैंक बंद: क्या आज कटेगी आपकी EMI और क्रेडिट कार्ड का पैसा?

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?



Click it and Unblock the Notifications
