Bank Holiday Today: त्योहारी सीजन का दौर चल रहा है और इस बीच धनतेरस और छोटी दिवाली के बाद आज बड़ी दिवाली, दीपावली और आगे गोवर्धन पूजा, भाई दूज, छठ का महापर्व आने वाला है। ऐसे में इन अवसरों पर देश के अलग-अलग राज्यों में बैंक समेत तमाम सरकारी और प्राइवेट संस्थाओं में अलग-अलग दिनों में अवकाश घोषित किया गया है।

चूंकि आज, 20 अक्टूबर (सोमवार) को देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जाएगा, ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि बैंक खुले रहेंगे या नहीं। यदि बैंक से जुड़ा कोई काम हो तो अपने नजदीकी ब्रांच जाने से पहले छुट्टियों की लिस्ट जरूर चेक कर लें, अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कि आज बैंक में कामकाज होगा या नहीं... साथ में यह भी जानते हैं कि अक्टूबर के बचे बाकि दिनों में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे...
आज बैंक बंद रहेंगे?
आरबीआई की छुट्टियों के अनुसार, आज 20 अक्टूबर को दिवाली के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे। आज देश में दिवाली के साथ कई राज्यों में नरक चतुर्दशी और काली पूजा का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, गुजरात, मिजोरम, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़, तमिलनाडु, उत्तराखंड, असम, तेलंगाना, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, केरल, नागालैंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, गोवा, मेघालय, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
अक्टूबर 2025 के बचे 10 दिनों में बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI Holiday List) की हॉलीडे लिस्ट के अनुसार, अक्टूबर के बाकी बचे हुए 11 दिनों में 8 दिन बैंकों की छुट्टियां रहेंगी। यानी केवल 3 दिन (24, 29 और 30 अक्टूबर) ही कामकाज होंगे। हालांकि, यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इतने दिनों की लंबी छुट्टी पूरे देश में एक साथ नहीं है, बल्कि अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और शनिवार-रविवार की छुट्टियों के चलते अलग-अलग दिनों में कुल मिलाकर 8 दिन बैंक बंद रहेंगे।
हालांकि, इस 8 दिन की छुट्टी के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग, एटीएम और यूपीआई सर्विस पहले की तरह चालू रहेंगी। जिससे ग्राहक आसानी के साथ पैसों के लेनदेन समेत कई तरह के काम कर सकते हैं।
21 अक्टूबर 2025
महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम, मणिपुर, जम्मू और श्रीनगर में दिवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजन और गोवर्धन पूजा के कारण बैंकों की छुट्टी होगी।
22 अक्टूबर 2025
गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड, सिक्किम, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिवाली, विक्रम संवत नया साल, गोवर्धन पूजा और बलिपद्यमी पर बैंक बंद रहेंगे।
23 अक्टूबर 2025
गुजरात, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश में भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा, भ्रातृद्वितीया और निंगोल चकौबा के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
25 अक्टूबर - चौथा शनिवार
26 अक्टूबर - रविवार
27 अक्टूबर 2025
पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा (शाम की अर्घ्य) के कारण बैंक बंद रहेंगे।
28 अक्टूबर 2025
बिहार और झारखंड में छठ पूजा (सुबह की अर्घ्य) पर बैंक की छुट्टी रहेगी।
31 अक्टूबर 2025
गुजरात में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बैंकों की छुट्टी होगी।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications