Bank Holiday List : क्या अब हर सोमवार को बैंक बंद रहेंगे, भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार आज भारत में 19 फरवरी 2024 को सिर्फ और महाराष्ट्र में बंद रहेंगे। आज महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी जयंती मनाई जा रही है, इसलिए आज इस राज्य में बैंक अवकाश का आदेश दिया गया है। वैसे तो महाराष्ट्र में भी सार्वजनिक छुट्टी पर ही अवकाश होता है, लेकिन छत्रपति शिवाजी जयंती की वजह से आज राज्य के बैंक स्कूल और कॉलेज को बंद करने का आदेश दिया गया है, इस छुट्टी को देखते महाराष्ट्र के लोग बैंक से जुड़े अपने कामों को पहले ही करने की कोशिश में रहते हैं।
वहीं अगर हम भारत के विभिन्न राज्यों की बात करें, तो रोज की तरह आज निरंतर बैंकों में काम किया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार बैंकों में दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को बैंक में अवकाश देखने को मिलता है, वहीं सार्वजनिक छुट्टी के दिन तो बैंक बंद ही रहते हैं। बैंक में अवकाश की वजह से लोगों पैसे का लेनदेने करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हम आपको बताते हैं भारतीय रिजर्व बैंक ने हर शनिवार को बैंक बंद रहने वाले आदेश पर अभी कोई जानकारी नहीं दी है।

भारत सरकार की ओर से आई जानकारी के अनुसार आईबीए की ओर से प्रस्ताव की डिमांड की गई है, जिसमें बैंक के कर्मचारी निरंतर काम करके थक जाते है, इसलिए भारत हर शनिवार को प्राइवेट बैंक भारतीय सरकारी बैंक और ग्रामीण बैंक की छुट्टी करने का फैसला सुनाए और केवल एक हफ्ते में सिर्फ 5 दिन बैंको में काम किया जाए। भारत सरकार की ओर से अभी तक इस फैसले पर कोई प्रतिक्रिया सामने देखने को नहीं मिली है, अगर इस तरह का कोई फैसला भारत सरकार लेती है, तो बैंक के द्वरा पता चल जाएगा।
वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने बताया कि आईबीए ने हर शनिवार को अवकाश का प्रस्ताव दिया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि मांग को स्वीकार किया गया है या आने वाले में लागू की जा सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अगर यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया जाता है, तो कर्मचारियों को हफ्ते में पांच दिन काम का लाभ मिलेगा, लेकिन काम करने के घंटों की संख्या को बढ़ाया जा सकता है। अगर हम देखें तो तो कई सारे बैंक के काम अब घर बैठे ही कर सकते हैं, क्योंकि अब लोगों के पास डिजिटल नेट बैंकिंग की सुविधा प्राप्त हो गई है, जिससे वह बहुत आसानी से पैसों का लेनदेन कर सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसे कार्य होते हैं, जिसमें हमें बैंक में जाना ही पड़ता है।
किन-किन राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं
आज 19 फरवरी 2024 के दिन महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी जयंती की वजह से पूरे महाराष्ट्र में बैंकों का अवकाश है। 20 फरवरी 2024 को भारत के दो और राज्यों में बैंक अवकाश रहेगा, क्योंकि अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम का राज्य दिवस है। वहीं दूसरे शनिवार 24 फरवरी 2024 को बैंक में अवकाश रहेगा। 25 फरवरी 2024 रविवार को पूरे देश में बैंक अवकाश रहेंगे।
इस समय बैंक में दो शनिवार अवकाश रहता है
आपकि जानकारी के लिए बता दे अभी बैंकिंग सेक्टर में ग्रामीण बैंक और प्राइवेट बैंक के साथ सरकारी बैंक महीने सिर्फ दो शनिवार को अवकाश रहता है। भारत सरकार ने साल 2015 में एक नियम लागू किया था, जिसमें सिर्फ दो अवकाश दिए गए हैं, जो महीने के दूसरे शनिवार और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

शेयर बाजार का नया नियम: 3:15 बजे के बाद कैसे करें ट्रेड? CAS सेशन में मुनाफे का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications