Bank Holiday Today, 25 Oct Saturday: बिहार-झारखंड समेत देश के अन्य राज्यों में भी आज से चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। इस तरह के खास मौके और त्योहारों पर आम तौर पर बैंक समेत तमाम सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में अवकाश रहता है। ऐसे में छठ पर्व को लेकर लोगों के मन में असमंजस की स्थिति है कि क्या आज बैंक बंद हैं या खुले रहेंगे। तो चलिए जानते हैं भारतीय रिजर्व बैंक का हॉलीडे कैलेंडर क्या कहता है और समझते हैं कि बैंक में आज कामकाज होगा या नहीं...

महीने के चौथे शनिवार को बैंक बंद रहता है या खुला?
वित्त वर्ष 2025-26 के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के क्षेत्रवार अवकाश कैलेंडर के अनुसार, बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार और सभी रविवार को बंद रहेंगे। बैंक आमतौर पर महीने के पहले, तीसरे और पाxचवें शनिवार को छोड़कर सप्ताहांत पर बंद रहते हैं। RBI ने कहा, "सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश रखेंगे।"
ऐसे में देखें तो आज चूंकि अक्टूबर महीने का चौथा शनिवार है, ऐसे में आज बैंक बंद रहेंगे। यानी बैंक में कामकाज नहीं होगा।
अगला बैंक हॉलीडे कब है?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 को छठ पूजा की शाम की अर्घ्य के दिन कोलकाता, पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 28 अक्टूबर को पटना और रांची में बैंक की छुट्टी घोषित की गई है। यानी छठ महापर्व पर बिहार, झारखंड और कोलकाता में बैंक बंद रहेंगे।
नवंबर 2025 में बैंक अवकाश (Bank Holidays List November 2025)
अक्टूबर 2025 में दशहरा और दिवाली जैसे त्योहारों के चलते बैंक बंद रहने के बाद अब अगले महीने नवंबर में भी अलग-अलग राज्यों में कई दिन छुट्टियां रहेंगी। RBI के अनुसार, अगले महीने अलग-अलग शहरों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। अगर आप नवंबर 2025 में अपने बैंकिंग काम की प्लानिंग कर रहे हैं, छुट्टियों की लिस्ट देखकर प्लानिंग करें।
छुट्टियों के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बेशक बैंक में अवकाश रहता है लेकिन इस दौरान बैंक की ऑनलाइन सेवाएं चालू रहती हैं। आम तौर पर आज के समय में तमाम बैंक इंटरनेट बैकिंग समेत ऑनलाइन सेवाएं प्रदान करते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं के ज़रिए ग्राहक एनईएफटी/आरटीजीएस ट्रांसफर फॉर्म, डिमांड ड्राफ्ट अनुरोध फॉर्म और चेकबुक फॉर्म का उपयोग करके फंड ट्रांसफर रिक्वेस्ट किए जा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और एटीएम कार्ड कार्ड सेवाओं के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं। अन्य सेवाएं, जैसे खाता रखरखाव फॉर्म, स्थायी निर्देश सेट करना और लॉकर के लिए आवेदन करना भी उपलब्ध हैं।
More From GoodReturns

1 सितंबर को बदल सकते हैं LPG सिलेंडर के दाम, बुकिंग से पहले जान लें ये जरूरी बात

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
